Home » पश्चिम बंगाल » जलपाईगुड़ी शहर को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए चलाया गया अभियान

जलपाईगुड़ी शहर को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए चलाया गया अभियान

जलपाईगुड़ी । जलपाईगुड़ी राइजिंग सन पब्लिक स्कूल की ओर से सदर प्रखंड के रंगधमालीमाली बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में जलपाईगुड़ी शहर को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए चलाया गया। छात्रों के साथ शिक्षकों और आम लोगों ने भी इस. . .

जलपाईगुड़ी । जलपाईगुड़ी राइजिंग सन पब्लिक स्कूल की ओर से सदर प्रखंड के रंगधमालीमाली बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में जलपाईगुड़ी शहर को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए चलाया गया। छात्रों के साथ शिक्षकों और आम लोगों ने भी इस अभियान में भाग लिया
इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाने हेतु सभी को जागरूक होने की जरूरत है। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए जहर के समान है। देखा जाता है कि अक्सर लोग बचा हुआ खाना में भर कर फेंक देते हैं। जो गोवंश के लिए सबसे घातक है। इससे गोवंश की मौत तक हो रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता संस्कृति विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लास्टिक के प्रति एक संवेदनशील आंदोलन का आवाहन किया है। इस आवाहन को प्रत्येक व्यक्ति को गंभीरता से समझना चाहिए और भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा चला जा रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाना चाहिए।
उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि बाजार से रोजमर्रा के सामान लाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग ना करें। सरकार के इस महाअभियान में अपना योगदान देकर हम पर्यावरण को बचा सकते हैं। सैकड़ों साल तक विघटित ना होने वाला यह अविनाशी हमारे जी का जंजाल बन चुका है। अगर देश को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखना है, तो सबसे पहले हमें इस देश को प्लास्टिक मुक्त करना होगा।

Web Stories
 
स्कार्फ खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान पार्टी में हैंडसम लुक के लिए Rohit Saraf से लें आइडियाज मंगल देव के गोचर से इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन जीभ से जुड़े इन संकेतों को भूल से भी न करें इग्नोर रात में पुदीने की चाय पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां