Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

जहरीले सांप के काटने से वृद्ध महिला की हुई मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मालदा। एक वृद्ध महिला की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। यह घटना रविवार की रात बामनगोला थाने के पकुआ शालालपुर इलाके की है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान बेमती भद्र (62) के रूप में हुई है। रविवार की रात एक स्थानीय किराना स्टोर से कुछ सामान खरीदने के बाद घर जाते समय सड़क किनारे छिपे जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया। किसी तरह घर पहुंचकर महिला ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे मालदा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वृद्धा की मौत से पूरा परिवार काफी दुखी है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.