Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हुए

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

रांची/चाईबासा। चाईबासा जिले में एक बार फिर से नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है। इस ब्लास्ट को गुरुवार की सुबह अंजाम दिया गया। इसकी चपेट में आकर सीआरपीएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों में राकेश पाठक, बीडी अनल और पंकज यादव का शामिल है। फिलहाल तीनों जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाया गया है। यहां रांची के मेडिका में सभी का इलाज किया जाएगा। बता दें कि यह ब्लास्ट जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र टोंटो थाना क्षेत्र में हुआ है।घटना के बाद से क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
25 जनवरी को भी हुआ था आईईडी ब्लास्ट
झारखंड में पिछले कुछ समय से नक्सली हमलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। लातेहार, चतरा, गिरिडीह, लोहरदगा, पलामू और चाईबासा से आए दिन नक्सली और नक्सलवाद से जुड़ी खबरें सामने आते रहती हैं। संभवतः हर दस दिन में नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आती रहती है। चाईबासा की बात करें तो क्षेत्र को पूरी तरह से नक्सल मुक्त कराने के लिए पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इस दौरान कई बार नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ और आईईडी ब्लास्ट की खबरें सामने आती रही हैं। बता दें कि चाईबासा के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत अंजनबेड़ा गांव में 25 जनवरी को एक आईईडी ब्लास्ट हुआ था। इसमें सीआरपीएफ के एक जवान इंसार अली घायल हुए थे। उन्हें भी एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाया गया था। वहीं 25 जनवरी से ठीक एक दिन पहले यानि 24 जनवरी को एक आईईडी ब्लास्ट हुआ था। यह घटना जिले के गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कुरकुटिया गांव के पास हुआ था। जिसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया था।
11 जनवरी को छह जवान हुए थे ब्लास्ट में घायल
इससे पहले 11 जनवरी को पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र में चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों की खोज में निकले थे। इसी दौरान तुम्बाहा के जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रही जवानों की टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। जवानों को भारी नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने पहले से ही जंगल के कई जगहों पर आईईडी बिछा रखे थे। उसी IED ब्लास्ट में सीआरपीएफ के छह जवान घायल हो गए थे।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.