Home » मनोरंजन » तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे आमिर खान! जुलाई में इस दिन प्राइवेट सेरेमनी में करेंगे गर्लफ्रेंड संग शादी, जाने कौन हैं गौरी स्प्रैट?

तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे आमिर खान! जुलाई में इस दिन प्राइवेट सेरेमनी में करेंगे गर्लफ्रेंड संग शादी, जाने कौन हैं गौरी स्प्रैट?

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। किरण राव से अलग होने के बाद, अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने के लिए पूरी तरह. . .

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। किरण राव से अलग होने के बाद, अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने वाले हैं और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर ने गौरी को मीडिया से मिलवाया था, जिसके बाद से ही दोनों की शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। अब इस शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं आखिर किस दिन आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बनेंगे और कौन हैं उनका दिल चुराने वाली गौरी स्प्रैट।

किस दिन है आमिर खान की शादी? सामने आई वेडिंग डेट!

हॉटरफ्लाई की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की डेट 5 जुलाई बताई जा रही है। हालांकि, आमिर खान इस बार कोई तामझाम या ग्रैंड वेडिंग नहीं करना चाहते हैं। शादी बेहद सिंपल तरीके से घर पर ही एक प्राइवेट और इंटीमेट सेरेमनी के तौर पर रखी जाएगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

शादी पर खुद आमिर खान ने क्या कहा था?

अपने और गौरी के रिश्ते पर बात करते हुए आमिर खान ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था- गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बेहद गंभीर हैं और हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है। हम पार्टनर्स हैं और साथ हैं। शादी की बात करें तो, दिल से तो मैं उससे पहले ही शादी कर चुका हूं। इसलिए, हम इसे औपचारिक रूप देंगे या नहीं, यह मैं समय के साथ तय करूंगा।

कौन हैं गौरी स्प्रैट? जानिए आमिर खान की होने वाली दुल्हनिया का बैकग्राउंड

आमिर खान का दिल चुराने वाली गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और फिलहाल आमिर खान फिल्म्स में काम कर रही हैं। गौरी का बैकग्राउंड काफी दिलचस्प है; उनकी मां तमिलियन और पिता आयरिश हैं, जबकि उनके दादा एक स्वतंत्रता सेनानी थे। वह एक 6 साल के बेटे की मां भी हैं। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो गौरी के पास हेयरड्रेसिंग का अनुभव है और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में FDA की डिग्री ली है।

‘बॉलीवुड के पागलपन’ से दूर हैं गौरी, सलमान-शाहरुख से हो चुकी है मुलाकात

दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान के साथ लंबे समय से जुड़े होने के बावजूद गौरी ने आमिर की सिर्फ कुछ ही फिल्में जैसे ‘लगान’ और ‘दंगल’ देखी हैं। आमिर के मुताबिक, गौरी अभी बॉलीवुड के इस पागलपन और चकाचौंध की आदी हो रही हैं। हालांकि, आमिर के परिवार ने गौरी को दिल से स्वीकार कर लिया है और हाल ही में आमिर के घर पर एक डिनर के दौरान गौरी ने बॉलीवुड के अन्य दो खान शाहरुख खान और सलमान खान से भी मुलाकात की थी।

गौरी और आमिर की उम्र में 14 साल का फासला

आपको बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट के बीच 14 साल का ऐज गैप है; जहां आमिर की उम्र 60 साल है, वहीं गौरी 46 साल की हैं। यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। इससे पहले उनकी पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी और तलाक 2002 में हुआ था। दोनों के दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने किरण राव से शादी की, जिससे उनका एक बेटा आजाद है, लेकिन 16 साल बाद 2021 में दोनों का तलाक हो गया। अब आमिर की शादी की चर्चा गौरी से है हालांकि अभी तक अपनी शादी की डेट पर आमिर और गौरी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम