Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

तृणमूल के दो गुटों में झड़प से इंग्लिश बाजार में तनाव, टाउन सभापति तिवारी हुए घायल

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मालदा। नगरपालिका चुनावों के नतीजों के बाद तृणमूल के दो गुटों में झड़प के बाद मालदा के इंग्लिश बाजार में तनाव व्याप्त हो गया। वार्ड 22 के महानन्दापल्ली इलाके में बुधवार रात तृणमूल के ही दो गुटों में ही झड़प हो गई, जिसमें टाउन तृणमूल सभापति नरेन्द्र नाथ तिवारी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने तृणमूल के विजयी प्रत्याशी पर घटना का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि 22 नम्बर वार्ड से दुलाल सरकार विजयी हुए हैं, जबकि वार्ड 21 से नरेंद्र नाथ तिवारी की पत्नी अंजु तिवारी चुनाव हार गई हैं। इसके बाद बुधवार रात को स्थिति बिगड़ी गई। नरेंद्र नाथ तिवारी का आरोप है कि पार्टी के विजय जुलूस से ही उन पर हमला किया गया। उसके भाई, बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला किया गया। उन्होंने नामांकन के समय से ही पार्टी में साजिश की बात को स्वीकार किया। घटना के बाद भी उन्होंने यहीं बात कही। खबर पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.