Home » मनोरंजन » देश के लिए खतरा है ‘धुरंधर’? हाईकोर्ट पहुंचा मामला, जजों ने दे डाले ऐसे निर्देश..

देश के लिए खतरा है ‘धुरंधर’? हाईकोर्ट पहुंचा मामला, जजों ने दे डाले ऐसे निर्देश..

डेस्क। धुरंधर देश के लिए खतरा है.. जी हां, आदित्य धर की फिल्म पर यही आरोप लगा है और मामला सीधे कोर्ट में हैं। 20 मई 2026 की सुबह इस फिल्म को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की. . .

डेस्क। धुरंधर देश के लिए खतरा है.. जी हां, आदित्य धर की फिल्म पर यही आरोप लगा है और मामला सीधे कोर्ट में हैं। 20 मई 2026 की सुबह इस फिल्म को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई जिसके बाद बवाल मच गया।
ये याचिका किसी आम नागरिक ने नहीं बल्कि सशस्त्र सीमा बल के हेड कॉन्सटेबल ने दायर की है। इस जवान का नाम दीपक कुमार है और उन्होंने आरोप लगाया है कि इस फिल्म देश की सुरक्षा को गंभीर खतरा है।
सभी जानते हैं कि इस फिल्म में खुफिया अभियान, गुप्त एजेंट और आतंकवाद विरोधी अभियान दिखाया गया है और ये देश के सीक्रेट मिशन के लिए काफी गंभीर हालत है। दीपक कुमार का कहना है कि इससे नेशनल सिक्योरिटी को खतरा हो सकता है। इन आरोपों के साथ दीपक कुमार ने फिल्म पर बैन लगाने की बात कही है।

जज ने सुना दिया ये फैसला

धुरंधर को लेकर इस पीआईएल पर जजों ने काफी अच्छे से ध्यान दिया और दीपक कुमार की बात को भी सीरियस लिया गया। जज देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया ने कहा है कि हम फिल्म पर बैन नहीं लगा रहे है। भले ही फिल्म फिक्शनल है लेकिन इससे जो असर होगा इसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हाईकोर्ट के जजों ने फिल्म को लेकर MIB व CBFC को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लेकर आने वाले समय में क्या फैसला लिया जाता है।

1800 करोड़ की कमाई

आदित्य धर की फिल्म ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया था कि किसी का ध्यान इस तरफ गया ही नहीं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और अक्षय खन्ना जैसे सितारे नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर पूरी दुनिया में 1800 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म के फैंस हर तरफ हैं। इस फिल्म की तीसरी किस्त को लेकर चर्चा है लेकिन कुछ समय पहले आदित्य धर ने इससे इंकार कर दिया था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम