Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

पहाड़ी इलाकों में दो दिन से लगातार बर्फबारी : माउंट आबू में पारा -4 डिग्री; हिमाचल में 276 सड़कें बंद

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

दिल्ली/जम्मू/पटना/भोपाल/लखनऊ। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर दो दिन से बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के चमाेली, जाेशीमठ और बद्रीनाथ में भी बर्फ पड़ी। हिमपात से हिमाचल प्रदेश में चार हाइवे समेत 276 सड़कें बंद हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाके भी शीतलहर की चपेट में हैं।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। राजस्थान के माउंट आबू में पारा -4 डिग्री रहा, जबकि फतेहपुर में पारा -3.5 डिग्री दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण फ्लाइट्स लेट हो रही हैं, ट्रेन रद्द हो रही हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड और घना कहोरा छाए रहने की संभावना है।
हिमाचल में पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर, 276 सड़कें बंद
हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी जारी है। इस कारण NH समेत 276 सड़कें बंद हैं। राज्य के केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारकंडा में -4.8, कुकुमसरी में -4.2 और कुफरी में -1.2 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने व शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। हिमपात से हिमाचल प्रदेश में चार हाइवे समेत 276 सड़कें बंद हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक,। 18 और 19 को फिर बारिश-बर्फबारी होने की संभावनाएं बन रही हैं। बेशक कम बारिश-बर्फबारी हुई हो, मगर प्रदेश की खेतीबाड़ी, बागवानी और पर्यटन उद्योग के लिए यह टॉनिक का काम करेगी। इसके बाद आज वीकेंड पर सैलानियों के भी काफी संख्या में शिमला व आसपास के क्षेत्रों में पहुंचने की उम्मीद है।
जम्मू-कश्मीर के12 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी का दौर जारी है। बीते दिन गांदरबल के सरबल इलाके में एवलांच हुआ और बांदीपोरा जिले के गुरेज में बर्फीला तूफान आया। जिला प्रशासन ने बताया कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। पिछले कुछ दिनों से घाटी में बर्फीला तूफान आ रहे हैं। दो दिन पहले सोनमर्ग में भी एवलांच हुआ था, इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। श्रीनगर में आज पारा -1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू में 5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 12 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है और लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है।
दिल्ली में आज पारा 3 डिग्री दर्ज
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 जनवरी और 18 जनवरी के बीच शीतलहर चलेगी। 17 और 18 जनवरी को रिज और आयानगर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास जा सकता है।
दिल्ली में बढ़ती शीतलहर के चलते बेघर लोगों के लिए शेल्टर होम खुल गए हैं। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) दांडी पार्क, यमुना बाजार के पास एक रैन बसेरे में टीवी, किताबें, वॉशरूम, मुहल्ला क्लीनिक जैसी सुविधाएं दे रहा हैं।
राजस्थान: एक ही दिन में 12 डिग्री सेल्सियस गिरा पार
प्रदेश में दाे दिन से लगातार चल रही सर्द हवाओं से पारा गिर गया है। फतेहपुर, चूरू में रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। माउंट आबू में पारा -4 डिग्री रहा, जबकि फतेहपुर में एक ही रात में 11.6 डिग्री लुढ़ककर -3.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू में -0.7 डिग्री रहा। बीते 24 घंटे में 9 शहरों में रात का पारा 5 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।
बिहार: 16 से शीतलहर की सेकेंड वेव, 3 से पांच डिग्री तक गिरेगा पारा
बिहार में ठंड का सेंकेंड वेब शुरु होने वाला है। पांच दिनों तक मौसम सामान्य रहने के बाद 16 जनवरी से एक बार फिर से बिहार के सभी हिस्से में तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट होगी। हालांकि, इस दौरान घने कोहरे से निजात मिलेगी। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। कहा है कि इसका असर लोगों के साथ ही पशु और फसलों पर भी होगा।
जनवरी में ठंड के दौरान दिन का तापमान नवंबर की तरह दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान स्थिर है। शनिवार को बिहार के सभी हिस्से में दिन का तापमान 21 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.