Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

पूर्व पार्षद स्वर्गीय कृष्ण चंद्र पाल के 58 वां जन्म दिवस मनाया गया, कराया गया गरीबों का भोजन

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम के 23 नंबर वार्ड में पूर्व पार्षद स्वर्गीय कृष्ण चंद्र पाल के 58 वां जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सूर्यनगर मैदान के पास उनकी मूर्ती के सामने छोटा सा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पूर्व पार्षद कृष्ण चंद्र पाल के अधूरे सपने को पूरा करने का वर्तमान पार्षद लक्ष्मी पाल ने संकल्प लिया।
डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने कहा कि राजनैतिक गतिविधियों के बीच कृष्णा चंद्र पाल की कमी बार-बार सामने आती है। कृष्ण चन्द्र पाल स्मृति समिति एवं वार्ड नंबर 23 समिति की पहल पर कृष्ण चन्द्र पाल का 58वां जन्म दिवस आदर सम्मान के साथ मनाया गया। वार्ड नंबर 23 के सूर्यनगर मैदान के समीप कृष्ण चंद्र पाल की प्रतिमा पर माल्यदान व वृक्षारोपण के बाद लगभग 500 गरीब लोगों को दोपहर का भोजन परोसा गया।
कार्यक्रम में नए और पुराने पार्षदों का समूह उपस्थित था। डिप्टी मेयर रंजन सरकार सहित सभा पार्षदों ने अपनी वक्तव्य में कृष्ण चंद्र पाल को याद किया व कहा कि उनकी कमी हमेशी खलेगी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.