Home » एक्सक्लूसिव » बांग्लादेश भागने से पहले NIA के जाल में फंसे शौकत मोल्ला, देर रात कामलगाजी से गिरफ्तार

बांग्लादेश भागने से पहले NIA के जाल में फंसे शौकत मोल्ला, देर रात कामलगाजी से गिरफ्तार

भांगड़। आखिरकार क्यानिंग पूर्व के पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक शौकत मोल्ला को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से चर्चा में रहे इस तृणमूल नेता को शुक्रवार देर रात कामलगाजी इलाके से हिरासत में लिया. . .

भांगड़। आखिरकार क्यानिंग पूर्व के पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक शौकत मोल्ला को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से चर्चा में रहे इस तृणमूल नेता को शुक्रवार देर रात कामलगाजी इलाके से हिरासत में लिया गया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को NIA ने शौकत मोल्ला को “फरार” घोषित किया था। इसके बाद एजेंसी ने विभिन्न स्थानों पर तलाशी और निगरानी तेज कर दी थी। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में उन्हें गिरफ्तार किया गया।

देश छोड़ने की तैयारी थी

NIA सूत्रों का दावा है कि जांच का दबाव बढ़ने के बाद शौकत मोल्ला देश छोड़ने की तैयारी कर रहे थे। एजेंसी को आशंका है कि वह बांग्लादेश भागने की कोशिश में थे और इसके लिए सीमावर्ती मार्गों की जानकारी जुटा रहे थे। हालांकि इस संबंध में शौकत मोल्ला या उनके वकील की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
NIA के एक अधिकारी ने बताया, “भांगड़ बम विस्फोट मामले की जांच के तहत शौकत मोल्ला को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।”

बेटी का दावा-पिता फरार नहीं थे

वहीं शौकत मोल्ला की बेटी ने दावा किया कि उनके पिता फरार नहीं थे। उन्होंने कहा, “मेरे पिता निजी काम से बाहर गए थे और उन्होंने खुद अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया है। हम लोग चिंगड़ीघाटा के पास एक होटल में ठहरे हुए थे, कामलगाजी में नहीं।”
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले भांगड़ के दक्षिण बामुनिया इलाके में हुए बम विस्फोट मामले की जांच के सिलसिले में NIA ने हाल ही में शौकत मोल्ला के घर और पार्टी कार्यालय पर छापेमारी की थी। लेकिन जांच अधिकारियों को उनके घर पर ताला लगा मिला था।
जांच में सहयोग न करने और पूछताछ के लिए बार-बार बुलाने के बावजूद उपस्थित न होने के आरोप भी शौकत मोल्ला पर लगे हैं। NIA ने पहले उनके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जबकि उनकी पत्नी और बेटी से भी पूछताछ की गई थी।

भांगड़ बम विस्फोट मामले में आरोपी

तलाशी और लगातार निगरानी के बावजूद कई दिनों तक उनका कोई सुराग नहीं मिला था। जांच एजेंसी का दावा है कि छापेमारी से पहले ही वह इलाका छोड़ चुके थे। अब उनकी गिरफ्तारी के बाद NIA को उम्मीद है कि भांगड़ बम विस्फोट मामले, विस्फोटक नेटवर्क और संभावित राजनीतिक संबंधों को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। एजेंसी शौकत मोल्ला से पूछताछ कर पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश करेगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम