ADVERTISEMENT
Home » खेल » बेटा करोड़ों का मालिक लेकिन रिंकू सिंह की मां सादगी से जीत गईं दिल , करवा चौथ पर साड़ी में देखते रह गए पति देव

बेटा करोड़ों का मालिक लेकिन रिंकू सिंह की मां सादगी से जीत गईं दिल , करवा चौथ पर साड़ी में देखते रह गए पति देव

डेस्क। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पास करोड़ों की दौलत है। लेकिन इस बात का घमंड उनका परिवार कभी भी नहीं करता। करवा चौथ को मौके पर भी रिंकू सिंह की मम्मी सादी- सी साड़ी पहनकर सादगी दिखाती नजर आईं।. . .

डेस्क। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पास करोड़ों की दौलत है। लेकिन इस बात का घमंड उनका परिवार कभी भी नहीं करता। करवा चौथ को मौके पर भी रिंकू सिंह की मम्मी सादी- सी साड़ी पहनकर सादगी दिखाती नजर आईं। वहीं, पापा जी भी सिंपल शर्ट में दिल जीत ले गए। रिंकू सिंह ने मेहनत के बल पर फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। आज उनकी पूरे भारत में वाहवाही होती है। क्रिकेटर करोंड़ों के मालिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रिंकू की 8- 10 करोड़ की नेटवर्थ है और वो 3.5 करोड़ के घर में रहते हैं, जो अलीगढ़ में है। लेकिन बावजूद इसके उनका पूरा परिवार अगर कुछ दिखाता है को वो है सादगी। अब करवा चौथ के मौके पर भी रिंकू सिंह की मम्मी वीना देवी और पापा खानचंद्र सिंह ने सादे से कपड़े पहनकर दिखा दिया कि वो दिखावे से कितनी दूर रहते हैं।

सादगी के साथ दिखा पति- पत्नी की बॉन्ड

रिंकू सिंह की बहन ने खुद अपने मम्मी और पापा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें उनकी सादगी तो दिखी ही पर सादगी के साथ हसबैंड और वाइफ के स्पेशल बॉन्ड की भी झलक देखने के लिए मिली। बिना किसी तरह का दिखावा किए रिंकू सिंह की मम्मी वीना ने हाथ में के और बी लिखा और बयां कर दिया कि उनका अपने पति संग कितना स्पेशल बॉन्ड है।

प्रिंटेड साड़ी पहनी आईं नजर

रिंकू की मां वीना के लुक की बात करें तो वो ब्लैक कलर का स्लीव्स वाला ब्लाउज पहनी दिख रही हैं। जिसपर छोटे- छोटे फूल बने हैं। और, ब्लाउज की सलीव्स का बॉर्डर रेड कलर का दिख रहा है, जिससे रेड और ब्लैक कलर हाइलाइट हुआ। जबकि ब्लैक शीर फैब्रिक वाली साड़ी पर बने वाइट पैटर्न भी कमाल के नजर आए। ब्लाउज की तरह वीना की साड़ी का बॉर्डर भी रेड रखा गया है, जो लुक को अपीलिंग बना रहा है।

ADVERTISEMENT

लाइट जूलरी और माथे पर सिर्फ बिंदी

साड़ी ही सादी नहीं है। रिंकू की मम्मी वीना ने जूलरी भी न के बराबर चुनी है। गले में वो पतली- सी चेन वाला नेकपीस पहनी दिखीं, जो साड़ी के पल्लू की वजह से छिपा हुआ है। और, हाथ में उन्होंने सोने की 2 अंगूठी पहनी है, जिनका डिजाइन हाथ उल्टा होने की वजह से दिखा नहीं। और, फिर उन्होंने माथे पर बिंदी लगाने के अलावा किसी और मेकअप प्रोडक्ट को शूज नहीं किया।

पापा जी भी दिखे बिल्कुल सिंपल

सिर्फ रिंकू की मम्मी ही सादगी दिखाने में आगे नहीं हैं। उनके पापा भी चेक प्रिंट वाली शर्ट पहने दिखे। जिसपर हुआ प्रिंट ब्लू कलर का होने की वजह से लुक को अट्रैक्टिव बना रहा है। शर्ट के साथ बॉट्म के लिए भी उन्होंने जींस और पैंट की जगह सादा- सा ब्लैक कलर का पजाम चुना। वहीं, उनके चेहरे पर दिख रही मुस्कुराहट ही बता रही है कि वो कितने खुश हैं।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब रिंकू सिंह के मम्मी- पापा ने सादगी दिखाई हो। दोनों हमेशा ही एकदम सिंपल कपड़ों में नजर आते हैं और यही बात उन्हें बाकी सबसे अलग बना देती है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम