Home » मनोरंजन » भूत बांग्ला बॉक्स ऑफिस डे 10 : बॉक्स ऑफिस बना भूतों का अड्डा, सिनेमाघरों में मचाया भौकाल

भूत बांग्ला बॉक्स ऑफिस डे 10 : बॉक्स ऑफिस बना भूतों का अड्डा, सिनेमाघरों में मचाया भौकाल

डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बीते कुछ समय में बैक टू बैक कई फ्लॉप फिल्में दी हैं. फैंस को लग रहा था कि फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा. . .

डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बीते कुछ समय में बैक टू बैक कई फ्लॉप फिल्में दी हैं. फैंस को लग रहा था कि फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाएगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. आते ही फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया. हाल तो ये है कि इस फिल्म ने धुरंधर 2 जैसी फिल्म को भी पटखनी देनी शुरू कर दी है. ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. अगर बात की जाए फिल्म की कमाई की तो रिलीज के 10वें दिन इस फिल्म ने कमाल ही कर दिया है. sacnilk.com की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म भूत बंगला ने सुबह 11 बजे तक 83 लाख रुपए की कमाई कर ली है. आज सुबह से अब तक फिल्म के 2,548 शोज दिखाए जा रहे हैं. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन इस हिसाब से 121.08 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं भूत बंगला कानेट कलेक्शन 101.73 करोड़ रुपए हो गया है. इससे पता चलता है कि अक्षय कुमार की फिल्म फिलहाल तो हार मानने के मूड में ही नहीं है. 10 दोनों में ही इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपए इंडिया में ही कमा लिए हैं.

कैसा था भूत बंगला के लिए बीता हफ्ता?

अगर बात की जाए कमाई की… तो रिलीज के 7वें दिन भूत बंगला ने 5.50 रुपए का कलेक्शन किया था. फिल्म के पहले वीक का कलेक्शन 84.40 करोड़ रुपए था. जिसके बाद फिल्म ने आठवें दिन 5.75 करोड़ रुपए छापे. वहीं नवें दिन फिल्म की कमाई 10.75 करोड़ रुपए आंकी गई. कहना गलत नहीं होगा कि भूत बंगला को उम्मीद से ज्यादा पसंद किया जा रहा है. गौरतलब है कि फिल्म भूत बंगला ने अक्षय कुमार की किस्मत को चमका दिया है. इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि अक्षय कुमार का कियर अभी तो खत्म नहीं हुआ है.

क्या है भूत बंगला का भविष्य

भूत बंगला के लिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने लंबे समय के बाद हाथ मिलाया है. वैसे इससे पहले भी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन साथ काम कर चुके हैं. हालांकि इस बार की बाजी थोड़ी अलग थी. इस बार अक्षय कुमार को साल की सबसे बड़ी हिट से भिड़ना था. कहना गलत नहीं होगा कि भूत बंगना ने अक्षय कुमार की कटती नाक को बचा लिया है. वहीं आने वाले हफ्ते में भी भूत बंगला के नाम का डंका बजने वाला है. ये फिल्म कुछ समय और बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाएगी

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम