Home » लेटेस्ट » मणिपुर में भूकंप के झटकों से हिली धरती, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग ,रिक्टर स्केल पर 5.2 थी तीव्रता

मणिपुर में भूकंप के झटकों से हिली धरती, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग ,रिक्टर स्केल पर 5.2 थी तीव्रता

नई दिल्ली। मणिपुर में आज सुबह कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मणिपुर के कामजोंग जिले में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक यह भूकंप. . .

नई दिल्ली। मणिपुर में आज सुबह कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मणिपुर के कामजोंग जिले में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक यह भूकंप सुबह 5:59 बजे आया। इससे कामजोंग और उसके आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर भाग गए।

असम में भी देखा गया असर

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अक्षांश: 24.703 एन, देशांतर: 94.415 ई पर 62 किलोमीटर की गहराई में था। झटके इतने तेज थे कि इसका असर नगालैंड और असम में भी देखा गया।

एक दिन पहले उत्तराखंड में लगे थे झटके

हालांकि अभी तक किसी से हताहत होने या किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। इसके पहले सोमवार को भी उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सोमवार की रात 8:32 बजेपौड़ी गढ़वाल में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया था।इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं सोमवार की सुबह जापान में भी 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। तब जापान के समंदर में 80 सेमी तक ऊंची लहरें उठी थीं, जो तटों से टकराई थी। जापान में सुनामी का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम