ADVERTISEMENT
Home » महाराष्ट्र » महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, 93.83 फीसदी नतीजे, कोंकण रीजन फिर आगे, लिंक जल्द होगा एक्टिव, Direct Link से करें चेक

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, 93.83 फीसदी नतीजे, कोंकण रीजन फिर आगे, लिंक जल्द होगा एक्टिव, Direct Link से करें चेक

मुंबई। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा आज, 2 जून 2023 को सुबह 11 बजे कर दी गई है। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस बार 93.83 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कोंकण रीजन 98.11 फीसदी से साथ एक. . .

मुंबई। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा आज, 2 जून 2023 को सुबह 11 बजे कर दी गई है। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस बार 93.83 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कोंकण रीजन 98.11 फीसदी से साथ एक बार फिर सबसे आगे। इसके साथ ही राज्य के 14 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का कक्षा 10 परीक्षाफल को लेकर इंतजार समाप्त हो गया है। ऐलान हो जाने के बाद परिणाम लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट, mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।
एसएससी परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च 2023 तक चली थी।  एग्जाम के लिए करीब 15 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 8 लाख 44 हजार से अधिक लड़के और 7 लाख 33 हजार से अधिक लड़कियां शामिल रहीं।  कुल 23013 स्कूलों में से 6844 का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा. इस साल एसएससी के नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. लड़कियों का रिजल्ट 95.87 प्रतिशत और लड़कों का 92.05 प्रतिशत रहा दर्ज किया गया।
वहीं इस बार कोंकण डिवीजन ने सबसे अधिक 98.11 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया है, जबकि नागपुर डिवीजन का रिजल्ट सबसे कम 92.05 प्रतिशत रहा।  कुल 4,89,455 स्टूडेंट्स ने महाराष्ट्र 10वीं में 75 प्रतिशत और उससे अधिक नंबर प्राप्त किए हैं. वहीं कुल 526210 फर्स्ट डिवीजन, 334015 सेकेंड डिवीजन और 85298 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम