Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

मोरबी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हेलीकॉप्टर से किया घटनास्थल का एरियल सर्वे

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

गांधीनगर। मोरबी पुल गिरने से हुई मौतों के बाद स्थिति का जायजा लेने व शोक संवेदना प्रकट करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पहुंचे। पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर उतरने से पहले मोछू नदी पर स्थित घटनास्थल का एरियल सर्वे किया। मोरबी शहर के पास माच्छू नदी में बने पुल के गिरने से कम से कम 141 लोगों की मौत हो गई है।
रविवार को गिर गया था पुल
गांधीनगर से करीब 300 किलोमीटर दूर मोरबी केबल पुल रविवार को दुबारा खोले जाने के चार दिन बाद गिर गया। हादसा के वक्त करीब 500 लोग उस पर सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 134 लोगों की मौत हो गई। गुजरात के इस ऐतिहासिक पुल को निर्माण कार्य करने में अनुभवहीन कंपनी ने बनाने का टेंडर सरकार से हासिल किया था। बताया जा रहा है कि घड़ी व अन्य सामान बनाने वाली जानी मानी कंपनी ने टेंडर हासिल कर इस पुल का जीर्णोद्धार कराया था। पुल को गुजराती नव वर्ष के दिन आमजन के लिए खोला गया था। इसी कंपनी के पास इस पुल के टोल को वसूलने की भी जिम्मेदारी थी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.