Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्त सिलीगुड़ी की मांग को लेकर नैफ़ ने मेयर को सौंपा ज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्त सिलीगुड़ी की मांग को लेकर नैफ़ ने मेयर को सौंपा ज्ञापन

सिलीगुड़ी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को नेशनलिस्ट अवेयरनेस फोरम (नैफ़ ) के कार्यकर्ताओं ने सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव को ज्ञापन सौंपकर शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मांग उठाई। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने विशेष. . .

सिलीगुड़ी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को नेशनलिस्ट अवेयरनेस फोरम (नैफ़ ) के कार्यकर्ताओं ने सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव को ज्ञापन सौंपकर शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मांग उठाई। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने विशेष रूप से एकल-उपयोग (सिंगल यूज़) प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने की अपील की।

कड़े कदम उठाने की मांग

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने शहर के विभिन्न बाजारों, सड़कों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्लास्टिक के उपयोग को नियंत्रित करने के लिए और अधिक कड़े कदम उठाने की मांग की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए आम लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

प्लास्टिक प्रदूषण आज पर्यावरण के लिए एक गंभीर खतरा

NAF के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण आज पर्यावरण के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है। इसका प्रभाव न केवल प्राकृतिक संसाधनों पर पड़ रहा है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और वन्य जीवन भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अभी से प्रभावी कदम उठाना बेहद आवश्यक है।

“एक पेड़, एक जीवन” का संदेश भी दिया

इस अवसर पर संगठन की ओर से “एक पेड़, एक जीवन” का संदेश भी दिया गया और लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की गई। मेयर गौतम देव ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस पहल ने शहर में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के संदेश को और अधिक मजबूत किया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम