Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के माता-पिता की नृशंस हत्या, बहन को भी उतरा मौत की घाट, तृणमूल नेता थे पिता बिमल, माँ थी ग्राम पंचायत सदस्य

- Sponsored -

- Sponsored -


कूचबिहार में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। प्रेमिका को पत्नी बनाने की जिद में सिरफिरे आशिक ने दरिंदगी की हद पार करते हुए अपनी प्रेमिका की दुनिया ही उजाड़ दिया है। किसी भी लड़की के लिए उसके माँ- बाप, भाई और बहन उसकी दुनिया होते है, लेकिन इस सिरफिरे आशिक ने प्रेम में पड़कर अपनी प्रेमिका के माता-पिता की नृशंस हत्या कर दी है, बल्कि उसके बहन को भी मौत के घाट उतर दिया है। इस वारदात के सामने आने के बाद से पूरे कूचबिहार में सनसनी फैला हुआ है, लोगो को विश्वास नहीं हो रहा है, कोई इंसान इतना कैसे गिर सकता है।
इधर प्रेमी की इस दरिंदगी भरी करतूत से प्रेमिका उलझ कर रह गई है। खबरों के अनुसार विभूति रॉय इति बर्मन से प्यार करता है, लेकिन इति के माता-पिता उस रिश्ते को स्वीकार नहीं था और इसी वजह से लड़की के प्रेमी ने उसके माता-पिता की हत्या कर दिया। प्रेमिका और उसकी दीदी को भी चोटें आई हैं। बाद में इलाज के दौरान प्रेमिका की दीदी की भी मौत हो गई। घटना शीतलकुची के पश्चिम पाड़ा इलाके की है। मृतका नीलिमा बर्मन शीतलाकुची ग्राम पंचायत की तृणमूल सदस्य हैं। उनके पति बिमल चंद्र बर्मन तृणमूल के एससीएसटी ओबीसी प्रकोष्ठ के शीतलकुची प्रखंड अध्यक्ष हैं।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल हो गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि दंपति की बेटी इति बर्मन का पड़ोस के गांव के युवक विभूति रॉय से प्रेम संबंध था। उसके माता-पिता दोनों ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया। और यह परिवार में कलह का कारण बन गया।
आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपी युवक रात के समय अपनी प्रेमिका के घर आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। बिमल बर्मन और उनकी पत्नी नीलिमादेवी को कई बार बेरहमी से चाकू घोपा गया। बचाने के प्रयास में दो बच्चियां इति बर्मन और रूनू बर्मन घायल हो गईं। जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तो इलाज के दौरान रुनू बर्मन की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। इलाके में भारी तनाव है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय निवासी दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर रहे हैं।
मगर इस बीच सवाल उठ रहा है क्या किसी लड़की के माता पिता की हत्या कर, किसी का प्यार हासिल किया जा सकता है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.