Home » क्राइम » सिलीगुड़ी के श्री श्री नरोत्तम गौड़ीय मठ में हुई चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता , 1 गिरफ्तार, 22 गोपाल मूर्तियां बरामद

सिलीगुड़ी के श्री श्री नरोत्तम गौड़ीय मठ में हुई चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता , 1 गिरफ्तार, 22 गोपाल मूर्तियां बरामद

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के देशबंधुपाड़ा इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्री श्री नरोत्तम गौड़ीय मठ में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के महज 24. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के देशबंधुपाड़ा इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्री श्री नरोत्तम गौड़ीय मठ में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मठ से चोरी हुई 22 गोपाल मूर्तियां भी बरामद कर ली हैं।
दरअसल, यह पूरी घटना 21 मई की देर रात करीब 2 बजे की है। मठ के स्वामी भक्ति निलय जनार्दन गोस्वामी महाराज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि, कुछ अज्ञात बदमाशों ने मठ में घुसकर कई गोपाल मूर्तियां, बड़े पीतल के घंटे और पूजा के अन्य सामान चोरी कर लिए हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया और मामले की तफ्तीश में जुट गई।

22 मई को पहली गिरफ्तारी हुई

22 मई को पहली गिरफ्तारी हुई। जांच के दौरान पुलिस ने दक्षिण शांतिनगर के रहने वाले प्रसनजीत सरकार को धर दबोचा। जब पुलिस ने प्रसनजीत से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने बताया कि, चोरी का सारा सामान पूर्वांचल बाईपास के पास ढाकेश्वरी काली मंदिर के इलाके में रहने वाले दिलीप सरकार और पियाल सरकार के पास छिपाकर रखा गया है।

पुलिस ने दिलीप सरकार के घर पर छापेमारी की

जानकारी मिलते ही आशीघर आउटपोस्ट की पुलिस ने तुरंत दिलीप सरकार के घर पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से चोरी की गई सभी 22 गोपाल मूर्तियां और पीतल के अन्य सामान बरामद कर लिए हैं। हालांकि, बरामद किए गए सामानों में से कुछ चीजें टूटी हुई हालत में मिली हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम