Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधीपति अरुण घोष ने नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल का किया दौरा, चिकित्सा सुविधाओं का लिया जायजा

सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधीपति अरुण घोष ने नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल का किया दौरा, चिकित्सा सुविधाओं का लिया जायजा

सिलीगुड़ी l सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधीपति अरुण घोष ने बुधवार को नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल का दौरा किया। उनके साथ नक्सलबाड़ी के बीडीओ अरिंदम मंडल, नक्सलबाड़ी बीएलआरओ बिप्लब हलदर, नक्सलबाड़ी पंचायत समिति के अध्यक्ष आनंद घोष और पंचायत समिति और. . .

सिलीगुड़ी l सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधीपति अरुण घोष ने बुधवार को नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल का दौरा किया। उनके साथ नक्सलबाड़ी के बीडीओ अरिंदम मंडल, नक्सलबाड़ी बीएलआरओ बिप्लब हलदर, नक्सलबाड़ी पंचायत समिति के अध्यक्ष आनंद घोष और पंचायत समिति और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बताते चलें 2 साल पहले लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल के बुनियादी ढांचे के विकास और 50 लाख रुपये की लागत से अस्पताल में इलेक्ट्रिक सहित कई कार्य शुरू किए गए थे । अस्पताल में एमपीपीएच यूनिट काम शुरू कर दिया है। इस दिन सभाधीपति ने मौके पर जाकर सभी कार्यों की जांच की। बाद में उन्होंने कहा कि करीब दो करोड़ रुपये का विकास कार्य हो चुका है। इस के अलावा 50 लाख रुपये की लागत से कई कार्य शुरू किये गये हैं. अस्पताल में जल्द ही एमपीपीएच यूनिट भी शुरू होने जा रही है। इसके शुरू होने से मरीज आसानी से खून की जांच करा सकेंगे।

Web Stories
 
वूलन कपड़ों से रोएं हटाने के लिए आजमाएं ये स्मार्ट हैक्स बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए ऐसे खाएं सहजन की पत्तियां इन चीजों को दोबारा गर्म करके खाने से बिगड़ सकती है सेहत सर्दियों में गिलोय का जूस पीने से क्या होता है? कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये संकेत