Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सिलीगुड़ी में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने दी बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

सिलीगुड़ी। सोमवार की रात से सिलीगुड़ी में शुरू हुई बारिश मंगलवार की सुबह भी जारी रही। लगातार हो रही बारिश से शहर सिलीगुड़ी का जनजीवन प्रभावित हुआ है। मंगलवार की सुबह भी ही झमाझम बारिश रही हैं। हालांकि पिछले सप्ताह की तरह शहर के अलग-अलग इलाकों में पानी जमा होने की कोई खबर नहीं है। बताते चले बारिश के कारण लोग गृह्बंदी बने हुए हैं। बारिश में शहरी जनजीवन बेहाल हो गया है।
इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 28 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, कोंकण और गोवा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में भी कई जगहों पर भारी बरसात होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी. प्रति घंटे की गति) के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली भी गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए अरब सागर और गुजरात के शेष हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और बिहार के शेष हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 दिनों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.