Home » पश्चिम बंगाल » सीएम शुभेंदु धिकारी के सख्ती के बाद बांग्लादेशियों में वतन वापसी को लेकर मची होड़, हाकिमपुर सीमा पर उमड़ी भीड़

सीएम शुभेंदु धिकारी के सख्ती के बाद बांग्लादेशियों में वतन वापसी को लेकर मची होड़, हाकिमपुर सीमा पर उमड़ी भीड़

उत्तर 24 परगना । उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर थाना अंतर्गत बीथरी हाकिमपुर ग्राम पंचायत स्थित हाकिमपुर सीमा पर अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशियों की वापसी को लेकर लगातार भीड़ बढ़ रही है। केंद्रीय गृह मंत्री. . .

उत्तर 24 परगना । उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर थाना अंतर्गत बीथरी हाकिमपुर ग्राम पंचायत स्थित हाकिमपुर सीमा पर अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशियों की वापसी को लेकर लगातार भीड़ बढ़ रही है। केंद्रीय गृह मंत्री और राज्य की मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के अपने देश लौटने का सिलसिला तेज हो गया है।

250 लोगों को होल्डिंग सेंटरों में रखा गया

पिछले 72 घंटों में सीमा पर करीब साढ़े तीन सौ बांग्लादेशी नागरिक पहुंचे हैं। इनमें से लगभग 250 लोगों को स्वरूपनगर और बादुड़िया के विभिन्न होल्डिंग सेंटरों में रखा गया है। गुरुवार को भी हाकिमपुर सीमा चेकपोस्ट पर 100 से अधिक बांग्लादेशी नागरिक अपने देश लौटने की प्रतीक्षा में जमा रहे।

बीएसएफ कर रही है दस्तावेज और पहचान की गहन जांच

बीएसएफ और जिला प्रशासन की ओर से सभी लोगों के दस्तावेज और पहचान की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार कई मामलों में नाम और पहचान को लेकर विसंगतियां सामने आई हैं। कुछ लोगों के नाम बांग्लादेश और भारत में अलग-अलग पाए गए हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अवैध रूप से रहने के बावजूद उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और सरकारी सुविधाओं का लाभ किस प्रकार प्राप्त किया।

दलालों को मोटी रकम देकर भारत में दाखिल हुए थे बांग्लादेशी

जानकारी के मुताबिक, इनमें से कई लोग दो, तीन, पांच और यहां तक कि दस साल पहले उत्तर 24 परगना के विभिन्न सीमावर्ती इलाकों से जलमार्ग और स्थलीय मार्ग के जरिए दलालों को मोटी रकम देकर भारत में दाखिल हुए थे। आरोप है कि इन लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर भारतीय नागरिकों के अधिकारों को प्रभावित किया।
फिलहाल प्रशासन द्वारा पहचान और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। बीएसएफ और जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें बांग्लादेश भेजा जाएगा। तब तक सभी को होल्डिंग सेंटरों में रखा गया है, जहां स्वास्थ्य, भोजन और सुरक्षा की व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार की गई है, ताकि देश वापसी से पहले किसी को किसी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा का सामना न करना पड़े।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम