Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

हिंदू नेता की बीच रोड चाकू मारकर हत्या, तीन लोगों ने घेरकर किया हमला

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

तमिलनाडु। एक चौंकाने वाली घटना में तमिलनाडु के मदुरै जिले में मंगलवार (31 जनवरी) रात अज्ञात बदमाशों के एक समूह ने हिंदुत्ववादी समूह के एक नेता की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मणिकंदन के रूप में हुई है, जो हिंदू मक्कल काची के दक्षिण जिला उप प्रमुख थे। आरोपी एक क्राइम करके भाग रहे थे, तब मणिकंदन ने उन्हें चुनौती दी थी। पुलिस फरार अपराधियों की तलाश कर रही है। हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
चाकू मारकर भाग निकले आरोपी
पुलिस ने बताया कि एक ज्वैलरी शॉप के ऑनर जी. मणिकंदन (48) की शहर के एमके पुरम में मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि मणिकंदन अपनी दुकान से बाहर निकलकर सड़क पर चल रहे थे, तभी हथियारबंद गिरोह ने जयहिंदपुरम-एमके पुरम जंक्शन के पास रात करीब 8:30 बजे उन्हें चाकू मार दिया। उन्हें सरकारी राजाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जयहिंदपुरम पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों ने बीच सड़क पर चाकू मारकर हत्या की है। गिरोह की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
मणिकंदन मदुरै विलापुरम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले थे। वह जयहिंदपुरम के चोलाईजाकुपुरम मेन रोड में ज्वेलरी की दुकान चलाते थे। बीती रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकले थे। उस वक्त वहां आए 3 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बहस करने लगे। इसके बाद उन्होंने मणिकंदन को बीच सड़क पर चाकू मार दिया और फरार हो गए। मणिकंदन ने बदमाशों से काफी देर संघर्ष किया, लेकिन जान नहीं बचा सके। हमेशा व्यस्त रहने वाले इलाके में हुई इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इसकी सूचना मिलते ही जयहिंदपुरम पुलिस मौके पर पहुंच गई। मारे गए मणिकंदन की लक्ष्मी नाम की पत्नी और 2 बेटियां हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हत्यारे कौन हैं और उनका क्या मकसद था? पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
पिछले साल प्रवीण नेतारू की हत्या
पिछले साल जुलाई 2022 में कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव प्रवीण नेतारू की हत्या के मामले ने सबको चौंका दिया था। प्रवीण नेतारू की दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे इलाके में पॉल्ट्री शॉप थी। रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया था।
प्रवीण नेतारूकी इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा जघन्य हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के दो सदस्यों-कोडजे मोहम्मद शेरिफ (53) और मसूद केए (40) के खिलाफ 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। दोनों कर्नाटक के कन्नड़ जिले के निवासी हैं। PFI के ये सदस्य एनआईए मामले में वांटेड हैं, जिन्होंने कर्नाटक के बेल्लारे के निवासी और भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव प्रवीण नेतरू की 26 जुलाई, 2022 को समाज के लोगों के बीच आतंक फैलाने के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल कर हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर कर्नाटक सरकार लगातार एक्शन में रही।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.