Home » उत्तर प्रदेश » अजब सिंह का गजब काम, कभी पेड़ तो कभी बाइक को बनाता निशाना, लड़कियों को भी बनाता था शिकार, अब खुली पोल

अजब सिंह का गजब काम, कभी पेड़ तो कभी बाइक को बनाता निशाना, लड़कियों को भी बनाता था शिकार, अब खुली पोल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी अजब गजब खबर सामने आई है। यहां एक शख्स गिरफ्तार को स्पोर्ट्स बाइक हड़पने और रुपये मांगने के आरोप में पकड़ा तो कुछ और ही कहानी पता चली। दरअसल, अजब सिंह नाम. . .

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी अजब गजब खबर सामने आई है। यहां एक शख्स गिरफ्तार को स्पोर्ट्स बाइक हड़पने और रुपये मांगने के आरोप में पकड़ा तो कुछ और ही कहानी पता चली। दरअसल, अजब सिंह नाम का शख्स फर्जी वन दरोगा बनकर पूरे प्रदेश में अपराध कर रहा था। पुलिस ने बताया कि ये कभी वन दरोगा बनकर पेड़ कटवा देता तो कभी किसी की बाइक लेकर उड़ जाता। इतना ही नहीं लड़कियों से दोस्ती बढ़ाता और उन्हें भी ठग लेता।
कानपुर में अजब सिंह फर्जी दरोगा हाथ लगा है। जब फर्जी वन दरोगा की जांच की गई तो उसके कई कारनामे सामने आए। इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर वर्दी में तमाम रील देखने को मिलीं। दरअसल, अजब सिंह बदायूं के अढौली का रहने वाला है। पर वह कई जिलों में लोगों को अपना शिकार बना चुका था। इसने तिलक नाम के शख्स से वन दरोगा बनकर दोस्ती की. उसके बाद चार मई को उसकी स्पोर्ट्स बाइक चोरी कर ली।

फर्जी दरोगा बनके रुपये मांगता था

कई बार मांगने पर भी जब अजब सिंह ने बाइक नहीं लौटाई तो तिलक परेशान हो गया। बाद में फर्जी दरोगा बाइक के बदले रुपये मांगने लगा। इस पर तिलक ने पुलिस में शिकायत दी। जब जांच की गई तो सारा खेल सामने आ गया। पता चला कि वन विभाग में ऐसा कोई दरोगा तैनात नहीं है. जांच पड़ताल के बाद अजब को गिरफ्तार कर लिया गया।

पेड़ कटवाने का मामला दर्ज

पूछताछ में अजब ने बताया कि नौकरी न मिलने पर वह फर्जी दरोगा बन गया। उसके पास से वर्दी, जूते और नकली पहचान पत्र बरामद हुए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पर जुलाई 2020 में आजमगढ़ में फर्जी वन दरोगा बन कर पेड़ कटवाने का मामला दर्ज है। जून 2023 में साहिबाबाद में ट्रायल के नाम पर और जुलाई 2023 में फिरोजाबाद के सिरसागंज में वर्दी लेने जाने की बात कह गाड़ी लेकर भागने की रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी को काेर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
अब इस पूरे मामले पर पुलिस जांच कर रही है। वहीं जॉइंट पुलिस कमिश्नर विपिन टांडा का कहना है कि दरोगा फर्जी के खिलाफ और भी कई मामले सामने आए हैं. सभी मामलों में जांच की जा रही।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम