सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी महकमे के नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश से बिहार तस्करी की जा रही 110 कार्टन शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया| पुलिस सूत्रों के अनुसार ख़ुफ़िया जानकारी मिलने के बाद अभियान चलाकर शुक्रवार सुबह पुलिस ने नक्सलबाड़ी के सतभैया मोड़ से एक पिकअप वैन में लदे शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया | उनके नाम विजय मुखिया और सूरज बराइक बताया जा रहा है। आरोपी सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी इलाके के रहने वाले हैं। दोनों को शुक्रवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।पुलिस घटना की जाँच शुरू कर दी है।
Post Views: 2