नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 10वां दिन है। ईरान के अमेरिका के ठिकानों पर हमले जारी हैं। इजरायल भी तेहरान समेत ईरान के प्रमुख ठिकानों को निशाना बना रहा है। इस बीच ईरान ने अपना अगला सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोज्तबा खामेनेई को चुन लिया है। अमेरिका-इजरायल के हमले में बीते 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि वह ईरान के नए सुप्रीम लीडर का भी वहीं हाल करेंगे, जो उन्होंने अयातुल्ला अली खामेनेई का किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह हमले रोक दे नहीं, तो अंजाम बहुत बुरा होगा. लेकिन ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला आत्मरक्षा के अधिकार का हिस्सा है. उनका कहना है कि यह युद्ध ईरान की पसंद नहीं है, बल्कि अमेरिका और इजरायल ने उस पर थोप दिया हैव् इस बीच ईरान की राजधानी का आसमान काले धुएं के गुबार में डूब गया है। हवा जहरीली हो गई है, और यह आम लोगों की जान के लिए आफत का सबब बन सकती है. ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने लोगों को जहरीली एसिड रेन से बचने की चेतावनी दी है। तेहरान और उसके आसपास के तेल ठिकानों को निशाने पर ले स्ट्राइक की गई थी. विस्फोट के बाद आग लगी, जिसकी लपटें काफी ऊपर तक जा रही थीं।
ईरान और US-इजरायल जंग की बड़ी बातें
ईरान में अमेरिका-इजरायल हमलों से अब तक 1,255 लोगों की मौत, 12000 हुए घायलईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोज्तबा को नया सुप्रीम लीडर बनायामिडिल ईस्ट में संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमत 100 USD प्रति बैरल के पार पहुंची। बहरीन में ड्रोन हमले में आम लोग घायल हुए, घरों को नुकसान पहुंचासऊदी में शायबा ऑयलफील्ड की तरफ जा रहे ड्रोन को तबाह किया गयाUAE ऑयल इंडस्ट्री जोन में मलबा गिरने से लगी आगईरान युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 7 हुई।
ईरान में अमेरिका-इजरायल हमलों से अब तक 1,255 लोगों की मौत
ईरान में हुए अमेरिका और इजरायल के हमलों में अभी तक 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री अली जाफ़रियन ने अल जज़ीरा को पिछले नौ दिनों में ईरान में मारे गए और घायल हुए लोगों की स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा, अमेरिका-इजरायल हमलों में अब 12,000 से अधिक लोग घायल और 1,255 लोग मारे गए हैं। पीड़ितों की आयु आठ महीने से लेकर 88 वर्ष तक थी। मृतकों में 200 महिलाएं भी शामिल हैं. इन हमलों में मीनाब प्राइमरी स्कूल में 168 बच्चे भी मारे गए हैं। साथ ही इन हमलों में 55 स्वास्थ्यकर्मी घायल हुए हैं और 11 मारे गए, जिनमें चार डॉक्टर, दो नर्स और तीन आपातकालीन कर्मी शामिल हैं।
ईरान और इजरायल जंग पर संसद में विदेश मंत्री एस जयशंकर
ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में कहा, ‘मिडिल ईस्ट में स्थायी शांति जरूरी है. एक करोड़ भारतीय लोग खाड़ी देश में रहते हैं, ईरान में भी कई हजार भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं. छात्र भी वहां पढ़ाई करते हैं. सरकार मिडिल ईस्ट की स्थिति पर नजर बनाए हुए है. हम ईरान में रह रहे भारतीय लोगों को भी जानकारी दे रहे हैं. जो ईरान में रह रहे हैं उनको भारतीय दूतावास से संपर्क में रहने को कहा गया है.