उपचुनाव के नतीजे : धुपगुड़ी में ममता का चला जादू, भाजपा धराशायी, टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय जीते
नई दिल्ली। देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को हुए उपचुनाव का परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं। इन छह राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, बंगाल, झारखंड और त्रिपुरा शामिल हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा ने त्रिपुरा की धनपुर और बोक्सानगर सीट पर जीत दर्ज कर ली है।
धूपगुड़ी में टीएमसी ने मारी बाजी
बंगाल के धूपगुड़ी विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने बाजी मार ली है। कांटे की टक्कर में टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय ने भाजपा उम्मीदवार तापसी राय को 4883 मतों से हराया।
पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन जीते
चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 37719 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 80144 मत मिले। वहीं, माकपा के जैक सी थॉमस को 42425 मत, जबकि भाजपा प्रत्याशी लिगिन लाल को महज 6558 वोट मिले।
सात विधानसभा सीटों में से भाजपा ने तीन सीटों पर दर्ज की जीत
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। भाजपा ने तीन सीटों (त्रिपुरा की धनपुर और बोक्सानगर) पर, जबकि कांग्रेस ने एक सीट (केरल की पुथुपल्ली) पर जीत दर्ज की है। यूपी की घोसी सीट पर सपा, झारखंड की डुमरी सीट पर झामुमो और बंगाल में टीएमसी प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। इन सभी सीटों पर पांच सितंबर को उपचुनाव हुआ था।
डुमरी सीट से झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी आगे
झारखंड की डुमरी सीट पर 18 राउंड की मतणना के बाद झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी 6536 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 72042 मत मिले हैं। वहीं, आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को 65506 मत मिले हैं।
घोसी सीट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 19028 मतों से आगे
मऊ की घोसी सीट से 14वें राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 19028 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 54963 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 35935 वोट मिले हैं।
बागेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास 2726 मतों से आगे
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास 13वें राउंड की मतगणना के बाद 2726 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 31411 मत मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार को 28685 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 1189 लोगों ने दबाया है। अभी एक राउंड की मतगणना बाकी है।
पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन को मिली जीत
केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 36667 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 78649 मत मिले हैं। वहीं, माकपा के जैक सी थॉमस को 41982 मत मिले हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं। भाजपा प्रत्याशी लिगिन लाल को महज 6486 वोट मिले हैं। वे तीसरे स्थान पर हैं।
Comments are closed.