Home » पश्चिम बंगाल » जाल में मछली नहीं, फंसा विशालकाय अजगर, डरे मछुआरें

जाल में मछली नहीं, फंसा विशालकाय अजगर, डरे मछुआरें

जलपाईगुड़ी। जाल मे सिर्फ मछली ही नही फंसती हैं, बल्कि सांप भी फंसते हैं। ऐसा ही एक दृश्य मंगलवार की सुबह जलपाईगुड़ी जिले से कुछ ही दूर बहादुर जौहरी तलमा से सटे कृषकभिट्टा गांव में देखने को मिला। बरसात के. . .

जलपाईगुड़ी। जाल मे सिर्फ मछली ही नही फंसती हैं, बल्कि सांप भी फंसते हैं। ऐसा ही एक दृश्य मंगलवार की सुबह जलपाईगुड़ी जिले से कुछ ही दूर बहादुर जौहरी तलमा से सटे कृषकभिट्टा गांव में देखने को मिला। बरसात के मौसम में कई लोगों ने कृषि भूमि के आसपास मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया, जिसमें एक विशालकाय अजगर फंस गया। अजगर मिलने की खबर से पूरे गांव में कौतुहल का माहौल देखा गया।
इधर ग्रीन जलपाईगुड़ी नामक एक स्वयंसेवी संगठन के तीन सदस्यों की एक टीम स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद तुरंत क्षेत्र में पहुंची। उन्होंने मछली पकड़ने के जाल में फंसे करीब छह फीट लंबे अजगर को बरामद किया। संस्था के संपादक अंकुर दास ने कहा कि आज जंगल का पारिस्थितिकी तंत्र बहुत क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं। ऐसे दृश्य कभी-कभी देखे जाते हैं। उन्होंने ने बताया कि इलाज के बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।