Home » खेल » टी20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल : सूर्या ने न्यूजीलैंड कप्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- ‘कुछ नया लाओ…’ सेंटनर ने बोला था हम फैंस को ‘साइलेंट’ कर देंगे

टी20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल : सूर्या ने न्यूजीलैंड कप्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- ‘कुछ नया लाओ…’ सेंटनर ने बोला था हम फैंस को ‘साइलेंट’ कर देंगे

डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले से पूर्व कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने एक बयान. . .

डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले से पूर्व कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने एक बयान देकर माहौल गरमा दिया था।
उन्होंने कहा था कि उनका लक्ष्य भारतीय दर्शकों को साइलेंट यानी खामोश करना है। हालांकि, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस बयान पर अपने अंदाज में पलटवार करते हुए इसे बेहद पुराना और घिसा-पिटा करार दिया है।

मिचेल सेंटनेर ने क्या कहा ?

फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) से पूछा गया कि क्या उनकी टीम भारतीय समर्थकों का दिल तोड़ने को तैयार हैं, तो उन्होंने बेहद रिलेक्स अंदाज में जवाब दिया। सैंटनर ने कहा कि हमारा लक्ष्य दर्शकों को शांत करना है, जरूर हम पर दबाव रहेगा लेकिन यह टी20 क्रिकेट है, जो अनिश्चितताओं से भरा है और हम उस दबाव को भारतीय टीम पर डालना चाहते हैं। मिचेल सेंटनर यह बयान क्रिकेट फैंस को तुरंत 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिला गया, जब पैट कमिंस ने भी कुछ इसी तरह की बात कही थी और अंत में ऑस्ट्रेलिया ने खिताब अपने नाम किया था।

सूर्या का करारा जवाब

सूर्यकुमार यादव ने सैंटनर (Mitchell Santner) के इस मनोवैज्ञानिक खेल का करारा जवाब दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो सूर्या अपनी चिर-परिचित मुस्कान के साथ बोले कि अरे यार, सब आकर एक ही लाइन चिपका रहे हैं।
किसी को कुछ नया बोलने के लिए बोलो। सूर्या के इस बेबाक जवाब ने न केवल सैंटनर की रणनीति की हवा निकाल दी, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया कि भारतीय टीम बाहरी बातों के बजाय अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि टीम का माहौल काफी सकारात्मक है और वे दबाव को महसूस करने के बजाय इस बड़े अवसर का आनंद लेने पर ध्यान दे रहे हैं।

फाइनल मैच से पहले ड्रेसींग रूम का माहौल

वर्ल्ड कप का फाइनल किसी भी खिलाड़ी के लिए एक बड़े दबाव वाला पल होता है, लेकिन भारतीय कप्तान के आत्मविश्वास ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।
जहां न्यूजीलैंड की टीम पहली बार कोई आईसीसी वाइट-बॉल ट्रॉफी जीतने का सपना देख रही है, वहीं टीम इंडिया अपने घरेलू दर्शकों के सामने खिताब बचाने की कोशिश करेगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम