Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

दीपावली की रात सिलीगुड़ी में भीषण अगलगी में आठ बाइक जलकर राख

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी। दीपावली की रात सिलीगुड़ी के परेश नगर इलाके में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आगलगी की घटना में आठ मोटरसाइकिल जलकर राख हो गयी। आगलगी की खबर मिलते  ही भक्तिनगर थाने की पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गयी।
बताया जाता है कल रात किराए पर लिए गए मोटरसाइकिल  के कार्यालय में भीषण आग लग गई। घटना के प्रकाश में आते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझानी शुरू कर दी। बाद में दमकल कर्मी भी आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आगलगी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जबकि लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है। आग लगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.