Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

“धोनी के दौर में भारत ने पाकिस्तान को साइड में रख दिया था”, शाहिद अफरीदी ने की अपनी ही टीम की बेइज्जती

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान की टीम एक बार फिर से आमने-सामने होनी वाली है। इस बार दोनों का मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप में होगा। यह मैच 23 अक्तूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले दोनों देशों के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी राय देने लगे हैं। इसी बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आई है। उन्होंने कहा है कि धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम पाकिस्तान को कुछ नहीं समझती थी।
अफरीदी ने समा टीवी से बातचीत में कहा कि धोनी की कप्तानी के दौरान भारत ने पाकिस्तान के प्रति अपना दृष्टिकोण और रवैया बदल दिया था। भारत ने पाकिस्तान को दरकिनार करना शुरू कर दिया है और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रतिस्पर्धा शुरू कर दी। हालांकि, अफरीदी को लगता है कि पाकिस्तान ने हाल के दिनों में खेल के प्रति अपने रवैये को बदला है।
अफरीदी ने क्या-क्या कहा?
अफरीदी ने कहा, ”अगर आप भारत की टीम को उठाके देखे तो पिछले कुछ समय में, खासकर धोनी के दौर में आप देखें तो उन्होंने अपने रवैये को बदला है। उन्होंने पाकिस्तान को…वो जो पाकिस्तान-भारत का मैच होता था, उसे खत्म कर दिया था। वे लगातार जीतते जा रहे थे। उन्होंने अपनी सोच बदली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका के साथ मुकाबला करना शुरू कर दिया था।”
अफरीदी ने आगे कहा, ”उन्होंने (भारत) पाकिस्तान को साइड में रख दिया था। हालांकि, अब वो चीजें वापस आ रही हैं और निश्चित रूप से वापस आएगी। रवैया बहुत महत्वपूर्ण है। इससे यह तय होता है कि आप खुद को किस स्तर पर रखना चाहते हैं।”
भारत पिछले साल अक्तूबर तक पाकिस्तान से वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारा था। उसने वनडे वर्ल्ड कप में सात और टी20 में पांच बार हराया था। पिछले साल यह क्रम टूट गया। पाकिस्तान ने दुबई में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत को हराया था। उसके बाद इस साल भारत ने एशिया कप में उसे दो में से एक मैच में हराया था। वहीं, एक मुकाबले में हार मिली थी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.