Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » क्राइम » नौवीं कक्षा की छात्रा का हुआ अपहरण, गरमाई राजनीति, टीएमसी ने भाजपा पर लगया आरोप

नौवीं कक्षा की छात्रा का हुआ अपहरण, गरमाई राजनीति, टीएमसी ने भाजपा पर लगया आरोप

मालदा। नौवीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण करने का आरोप भाजपा कार्यकर्ता पर लगाया गया। इस घटना से मालदा के हरिश्चंद्रपुर के बरुई इलाके में हड़कंप मच हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की को कथित तौर पर बिहार. . .

मालदा। नौवीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण करने का आरोप भाजपा कार्यकर्ता पर लगाया गया। इस घटना से मालदा के हरिश्चंद्रपुर के बरुई इलाके में हड़कंप मच हुआ है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की को कथित तौर पर बिहार ले जाया गया है। यहां तक कि स्थानीय भाजपा बूथ अध्यक्ष के इशारे पर दुर्भावनापूर्ण इरादे से उनका अपहरण करने का भी आरोप लगाया जा रहा है। नतीजतन, लड़की के अपहरण में राजनीति भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। अपहरण के तीन दिन बाद भी लड़की का कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि तृणमूल ने लड़की की अपहरण को लेकर भाजपा पर आरोप लगाए हैं, लेकिन बीजेपी ने आरोपों से इनकार किया है।
भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि “यह घटना भाजपा को बदनाम करने की कोशिश है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर तृणमूल-भाजपा के बीच सियासी घमासान मच गया है। पुलिस और अपहृत लड़की के परिवार के सूत्रों ने बताया कि “लड़की पिछले बुधवार को एक स्थानीय बैंक में पैसे निकालने गई थी| दोपहर में तक वह घर नहीं लौटी। उसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।” परिवार ने दावा किया कि उन्हें बाद में पता चला कि किशोरी को जबरन बैंक से ले जाया गया था। पुलिस को सूचना मिली है कि घटना में बरूई इलाके के कुल 13 लोग शामिल थे। आरोप है कि ये सभी भाजपा के हैं। तृणमूल ने दावा किया कि इस घटना में स्थानीय भाजपा बूथ अध्यक्ष हिमांशु दास का सीधा समर्थन था। हालांकि उसके नाम से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
किशोरी के चाचा यानी हरिश्चंद्रपुर-1 प्रखंड के युवा तृणमूल के सह अध्यक्ष बिक्रम दास ने कहा, बिहार हमारे क्षेत्र के बगल में है। उसका अपहरण कर बुरे इरादे से बिहार ले जाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐसा किया है। भाजपा बूथ अध्यक्ष हिमांशु दास से फोन पर संपर्क किया गया और उन्होंने कहा कि उन्हें अपहरण के बारे में कुछ नहीं पता। उन्होंने दावा किया कि सभी आरोप निराधार हैं। तृणमूल के जिला महासचिव जम्मू रहमान ने कहा कि “किशोरी का अपहरण भाजपा बूथ अध्यक्ष के सीधे प्रभाव में किया गया था। मैं पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने की अपील कर रहा हूं।”
हालांकि, भाजपा के जिला सचिव किसान केडिया ने कहा कि “आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। भाजपा पार्टी इन सब में लिप्त नहीं है। पंचायत वोट आगे आ रहा है। इसलिए बीजेपी को बदनाम करने के लिए ये साजिशें रची जा रही हैं। अगर टीम का कोई भी सदस्य इस तरह की गतिविधियों में शामिल होता है तो उसे तुरंत निष्कासित कर दिया जाएगा। क्या हुआ है इसकी जांच प्रशासन करे।”
हरिश्चंद्रपुर पुलिस उपनिरीक्षक रामप्रसाद चाकलदार ने कहा कि “लड़की को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी गई है।”

Trending Now

नौवीं कक्षा की छात्रा का हुआ अपहरण, गरमाई राजनीति, टीएमसी ने भाजपा पर लगया आरोप में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़