ADVERTISEMENT
Home » बिहार » बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहुंचे ईडी दफ्तर, 25 मार्च को सीबीआई के सामने हुए थे पेश

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहुंचे ईडी दफ्तर, 25 मार्च को सीबीआई के सामने हुए थे पेश

नई दिल्ली। लैंड फाॅर जाॅब्स मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज ईडी के सामने पेश होंगे। तेजस्वी यादव ED ऑफिस पहुंच चुके हैं। ईडी ने तेजस्वी को समन भेजकर 11 अप्रैल को मुख्यालय बुलाया है। इससे पहले. . .

नई दिल्ली। लैंड फाॅर जाॅब्स मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज ईडी के सामने पेश होंगे। तेजस्वी यादव ED ऑफिस पहुंच चुके हैं। ईडी ने तेजस्वी को समन भेजकर 11 अप्रैल को मुख्यालय बुलाया है। इससे पहले तेजस्वी 25 मार्च को सीबीआई के सामने पेश हुए थे।
बता दें कि इस मामले में ईडी तेजस्वी यादव से पहली बार पूछताछ करेगी। इससे पहले तेजस्वी ने सीबीआई के भेजे समन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। तेजस्वी ने इस मामले में घरेलु व्यवस्ताओं के चलते पेश होने में असमर्थता जाहिर की थी।
समन को लेकर हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका
तेजस्वी चाहते थे कि सीबीआई उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ करें। लेकिन कोर्ट ने 16 मार्च को याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होने का निर्देश दिया था। हालांकि कोर्ट ने उनका आश्वस्त किया कि उनको गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ईडी उनसे लंबी पूछताछ करेगी। बता दें कि इस मामले में लालू परिवार के कई सदस्यों के साथ-साथ उनके नजदीकी लोगों से भी पूछताछ हो चुकी है।
यह था मामला
सीबीआई का आरोप है कि लालू यादव के परिवार और उनके परिजनों की ओर से रियल एस्टेट समेत विभिन्न क्षेत्रों में किए गए निवेश का पता लगाने के लिए यह जांच की जा रही है। सीबीआई के अनुसार लालू यादव ने रेल मंत्री रहते रेलवे के ग्रुप डी के पदों पर विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया था। इसके बदले में करोड़ों रूपये की जमीन को औने-पौने दामों में लालू यादव के परिजनों को बेच दिया गया था।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम