Home » खेल » भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले हीरो : सैमसन ने लगातार 3 फिफ्टी लगाईं, बुमराह टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बने, ईशान ने फिर किया धमाका

भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले हीरो : सैमसन ने लगातार 3 फिफ्टी लगाईं, बुमराह टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बने, ईशान ने फिर किया धमाका

बुमराह से संजू तक, टी20 विश्व कप फाइनल में भारत की जीत के वो 5 हीरो, जिन्होंने न्यूजीलैंड को घुटनों पर ला दियाडेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 95 रनों से मात देकर अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब. . .

बुमराह से संजू तक, टी20 विश्व कप फाइनल में भारत की जीत के वो 5 हीरो, जिन्होंने न्यूजीलैंड को घुटनों पर ला दिया
डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 95 रनों से मात देकर अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया है। इसी के साथ भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली हैं। इस मैच में पहले ओवर से लेकर न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी ओवर तक भारतीय टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा। वहीं मैच में कई ऐसे भारतीय खिलाड़ी रहे जिनके दम पर टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल हुआ। ऐसे ही 5 खिलाड़ियों की बात हम आगे इस रिपोर्ट में करने वाले हैं।

संजू सैमसन की एक और दमदार पारी

संजू सैमसन इस पूरे टूर्नामेंट के सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए। सेमीफाइनल में 89 रन बनाने के बाद फाइनल में भी उनका बल्ला जमकर बोला। उन्होंने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए सिर्फ 46 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 चौके 8 छक्के लगाए। सैमसन ने भारत को उस विशाल स्कोर तक पहुंचाया, जहां से वापसी करना न्यूजीलैंड के लिए नामुमकिन हो गया।

अक्षर पटेल का गेम चेंजर स्पेल

जब शिवम दुबे ने खतरनाक फिन एलन का कैच टपकाया था तब लग रहा था कि मैच हाथ से निकल सकता है। लेकिन अक्षर पटेल ने अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी से पासा पलट दिया। उन्होंने न केवल फिन एलन को मात्र 9 रन पर चलता किया, बल्कि उन्होंने ग्लेन फिलिप्स और डैरिल मिचेल जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को भी आउट किया।

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर्स का जवाब नहीं

जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर दिखाया कि बड़े फाइनल में उनसे बेहतर कोई नहीं। उन्होंने न केवल किफायती गेंदबाजी की, बल्कि अहम मौकों पर विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड की साझेदारी पनपने नहीं दी। बुमराह ने अरने स्पैल की पहली ही गेंद पर रचिन रविंद्र को आउट किया। इसके बाद उन्होंने अपने स्पैल के तीसरे ओवर में जेम्स नीशम और मैट हेनरी को बोल्ड किया। वहीं स्पैल के आखिरी ओवर में उन्होंने मिचेल सैंटनर को भी बोल्ड किया।

अभिषेक शर्मा की सही समय पर फॉर्म में वापसी

अभिषेक शर्मा ने फाइनल के मंच पर वैसी ही निडर बल्लेबाजी की जैसी उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में दिखाई थी। उन्होंने अपनी 21 गेंद पर 52 रन की अर्धशतकीय पारी के दौरान कीवी स्पिनरों और तेज गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया। अभिषेक के गगनचुंबी छक्कों ने कीवी कप्तान को गेंदबाजी में बदलाव करने पर मजबूर कर दिया लेकिन अभिषेक का बल्ला नहीं रुका। उनकी इस पारी ने भारत को पावरप्ले में ही मैच पर पकड़ बनाने का मौका दिया।

ईशान किशन ने फिर किया धमाका

दूसरी छोर पर ईशान किशन ने अपनी क्लास दिखाई। ईशान ने अपनी शानदार फिफ्टी पूरी करते हुए यह साबित किया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 25 गेंद पर 54 रन की पारी खेली। ईशान की पारी की सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने संजू के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए एक बड़ी साझेदारी की जिसने न्यूजीलैंड के मनोबल को पूरी तरह तोड़ दिया।

हार्दिक के नाम 217 रन के साथ 9 विकेट

    हार्दिक पंड्या ने बैट और बॉल दोनों से योगदान दिया। उन्होंने 9 मैचों में एक फिफ्टी के सहारे 217 रन बनाए। 160.74 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इतना ही नहीं, पंड्या ने 9 विकेट भी निकाले। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार्दिक पंड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 गेंदों पर 225 के स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाए और टीम इंडिया का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। बॉलिंग करते हुए पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट का विकेट निकाल दिया। उन्होंने 19वें ओवर में 9 ही रन दिए और जीत दिला दी।

    Web Stories
     
    इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम