Home » खेल » मलिंगा का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, बने दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी

मलिंगा का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, बने दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी

डेस्क। T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने गेंद से कहर बरपा दिया। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से न केवल टीम इंडिया को मैच जिताया, बल्कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर. . .

डेस्क। T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने गेंद से कहर बरपा दिया। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से न केवल टीम इंडिया को मैच जिताया, बल्कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। बुमराह ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में 4 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन खर्च किए, जो उनकी काबिलियत को दर्शाता है। बुमराह को इस शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।

बुमराह ने हासिल किया बड़ा मुकाम

बुमराह का इससे पहले T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जिताने में भी अहम योगदान रहा था। बुमराह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। इस तरह उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह शाहिद अफरीदी, सैम करन और विराट कोहली के बाद चौथे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दोनों अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
बुमराह का 15 रन देकर 4 विकेट का ये शानदार आंकड़ा T20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। फाइनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अजंता मेंडिस के नाम है, जिन्होंने 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

T20 वर्ल्ड कप फाइनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

अजंता मेंडिस – 4/12 बनाम वेस्टइंडीज
जसप्रीत बुमराह – 4/15 बनाम न्यूजीलैंड
सुनील नरेन – 3/9 बनाम श्रीलंका
सैम करन – 3/12 बनाम पाकिस्तान
इरफान पठान – 3/16 बनाम पाकिस्तान

जसप्रीत बुमराह ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 विकेट अपने नाम किए और वरुण चक्रवर्ती के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। इस प्रदर्शन के साथ उनके नाम T20 वर्ल्ड कप में कुल 40 विकेट हो गए, जो किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह कीर्तिमान लसिथ मलिंगा के नाम था, जिन्होंने 38 विकेट झटके थे।

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह – 40
एनरिक नॉर्खिया – 38
लसिथ मलिंगा – 38
टिम साउदी – 36
अजंता मेंडिस – 36

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम