डेस्क। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार काफी सुर्खियों में रहता है। अंबानी फैमिली के एक एक शख्स की वीडियो काफी वायरल रहती हैं। वहीं छोटी बहू राधिका मर्चेंट के तो कहने ही क्या… राधिका सबसे छोटी होने के कारण पूरे परिवार की लाडली हैं और पूरी फैमिली उनपर प्यार लुटाती दिखाई देती है।
सिद्धिविनायक मंदिर में मुकेश अंबानी-राधिका ने टेक माथा
राधिका मर्चेंट का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसके काफी चर्चे हो रहे हैं। दरअसल, हाल ही में अंबानी फैमिली के कुछ लोग मुंबई के बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान राधिका मर्चेंट ने कुछ ऐसा कहा जिसके हर तरफ चर्चे हो रहे हैं।
ससुर मुकेश अंबानी को अंकल कहती हैं राधिका मर्चेंट
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुकेश अंबानी ईशा अंबानी की बेटी को गोद में लिए आगे आगे चल रहे हैं और राधिका पीछे हैं। तभी राधिका पीछे से मुकेश अंबानी को आवाज लगाते हुए कहती हैं, “मुकेश अंकल.. मुकेश अंकल..” ऐसे में लोग हैरान है कि मुकेश अंबानी की बहू अपने ससुर को अंकल कहती हैं।
नीता अंबानी मुकेश अंबानी लुटाते हैं खूब प्यार
दरअसल, आमतौर पर शादी के बाद सास-ससुर को मां-पिता या मम्मी-पापा कहकर ही संबोधित किया जाता है। लेकिन राधिका अभी भी उन्हें पिता नहीं अंकल ही मानती हैं। जहां एक तरफ नीता और मुकेश अंबानी बहुओं पर बेटी से भी ज्यादा प्यार लुटाते और उन्हें बेटी कहते दिखाई देते हैं वहीं उनके बहू उन्हे अंकल ही मनाती है। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।