Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में दूल्हे को गोलियों से भूनने वाले रवि यादव काे एनकाउंटर में मार गिराया, एक लाख का था इनाम, अब तक 13 गिरफ्तार

यूपी में दूल्हे को गोलियों से भूनने वाले रवि यादव काे एनकाउंटर में मार गिराया, एक लाख का था इनाम, अब तक 13 गिरफ्तार

जौनपुर। चर्चित दूल्हे आजाद बिंद हत्याकांड में नामजद फरार तीनों आरोपितों में से एक को 25 दिन बाद खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंधी निवासी रवि यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।एक-एक लाख का इनाम घोषित करने. . .

जौनपुर। चर्चित दूल्हे आजाद बिंद हत्याकांड में नामजद फरार तीनों आरोपितों में से एक को 25 दिन बाद खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंधी निवासी रवि यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।
एक-एक लाख का इनाम घोषित करने के बाद एसआईटी के साथ ही एसटीएफ आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के चिकसांवा निवासी प्रदीप बिंद, खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंधी निवासी रवि यादव व सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर का भोले राजभर की लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस ने मिले इनपुट के आधार पर रवि यादव को सोमवार भोर में मार गिराया है।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी 24 वर्षीय आजाद बिंद का विवाह खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर (जमदहां) निवासी मोरख नाथ बिंद की पुत्री सोनी बिंद के साथ तय हुआ था।
एक मई का रात बरात लेकर जाते समय घर से लगभग सात किलोमीटर दूर खेतासराय के बादशाही बाजार के पास लगभग 8.30 बजे बाइक सवार नकाबपोश हमलावर कार रोककर आजाद बिंद को गोली मार हत्या कर फरार हो गए थे।
आजाद बिंद के पिता राम लखन बिंद की तहरीर पर तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस शरणदाता व सहयोगियों के रूप में 13 को अभी तक गिरफ्तार भी कर चुकी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम