Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » लेटेस्ट » सीएम ममता बनर्जी की पहल पर मणिपुर से कोलकाता लौटे 18 छात्र, कंट्रोल रूम में फोनकर मांगी थी मदद

सीएम ममता बनर्जी की पहल पर मणिपुर से कोलकाता लौटे 18 छात्र, कंट्रोल रूम में फोनकर मांगी थी मदद

कोलकाता। हिंसाग्रस्त अशांत मणिपुर से कोलकाता के 18 छात्र सकुशल घर लौटे। मणिपुर में हाल की अशांति के बाद इंफाल में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के छात्र अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। उन्होंने बंगाल के नबान्न में कंट्रोल रूम में. . .

कोलकाता। हिंसाग्रस्त अशांत मणिपुर से कोलकाता के 18 छात्र सकुशल घर लौटे। मणिपुर में हाल की अशांति के बाद इंफाल में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के छात्र अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। उन्होंने बंगाल के नबान्न में कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। मुख्यंमत्री ममता बनर्जी की पहल पर छात्रों को सोमवार को राज्य वापस लाया गया। राज्य प्रशासन ने कोलकाता हवाईअड्डे से छात्रों की घर वापसी की भी व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूरे मामले पूरे मामले पर चिंता जताई थी।
आदिवासी संघर्ष के कारण मणिपुर जल रहा है। बुधवार से जारी हिंसा के बाद कई जगहों पर कर्फ्यू जारी हैं। इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।लोग दहशत में हैं। ऐसे में बंगाल के कुछ छात्र मणिपुर से लौट आये हैं।
मणिपुर कृषि विश्वविद्यालय के 18 छात्र लौटे कोलकाता
इंफाल के केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के 18 छात्र इस स्थिति में दहशत में थे. ये बीएससी, एमएससी और पीएचडी के छात्र हैं। मणिपुर की वर्तमान स्थिति में वे स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे थे। ऐसे में राज्य सचिवालय नबान्न के कंट्रोल रूम से संपर्क किया। उसके बाद, नबान्न और पश्चिम बंगाल राज्य प्रशासन ने उन्हें राज्य में सुरक्षित वापस लाने की पहल की।
नबान्न से संपर्क करने के बाद मणिपुर राज्य प्रशासन ने भी छात्रों की घर वापसी में मदद की। स्थानीय प्रशासन छात्रों को विश्वविद्यालय परिसर से इंफाल हवाई अड्डे तक सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था की गई। छात्रों का विमान सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। उसके बाद, राज्य प्रशासन ने 18 छात्रों में से प्रत्येक को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की।
सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर छात्रों की राज्य में वापसी की जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि मणिपुर में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। राज्य के संकटग्रस्त नागरिकों को कहीं भी हर संभव मदद की जाएगी।
ममता बनर्जी ने मणिपुर में फंसे लोगों को दिया था मदद का भरोसा
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मणिपुर के हालात पर चिंता जताते हुए ट्वीट किया था।मुख्यमंत्री ने इस समय मणिपुर में फंसे पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के निवासियों के बारे में भी चिंता व्यक्त की थी। ममता बनर्जी ने मणिपुर में फंसे राज्य के निवासियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी ट्वीट किया इस राज्य के बहुत से निवासी मणिपुर में रहते हैं मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर उनके बारे में चिंता व्यक्त करते हुए लिखा था कि मणिपुर से मदद मांगने वाले लोगों के तरह के संदेशों और अनुरोधों के बारे में गहराई से चिंतित हूं।
ममता बनर्जी ने कहा था कि मणिपुर और वहां रहने वाले अन्य राज्यों के निवासी जो अशांति में फंसे हुए हैं, वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पश्चिम बंगाल सरकार लोगों के साथ खड़ी हैं। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए मणिपुर सरकार के साथ समन्वय करेगी. मुख्य सचिव को जरूरतमंद लोगों की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने शांति की अपील की थी।

Trending Now

सीएम ममता बनर्जी की पहल पर मणिपुर से कोलकाता लौटे 18 छात्र, कंट्रोल रूम में फोनकर मांगी थी मदद में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़