Home » पश्चिम बंगाल » सीएम शुभेंदु के एक्शन से डरे बांग्लादेशी, हाकिमपुर चेकपोस्ट पर उमड़ी सैकड़ों बांग्लादेशियों की भीड़, वतन लौटने की करे रहे हैं तैयारी

सीएम शुभेंदु के एक्शन से डरे बांग्लादेशी, हाकिमपुर चेकपोस्ट पर उमड़ी सैकड़ों बांग्लादेशियों की भीड़, वतन लौटने की करे रहे हैं तैयारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु के ताबतोड़ एक्शन से बांग्लादेशी काफी दहशत में हैं और वतन वापसी की तैयारी कर रहे हैं। उत्तर 24 परगना जिले के बसिरहाट महकमा अंतर्गत स्वरूपनगर थाना क्षेत्र के बिथारी हाकिमपुर ग्राम पंचायत स्थित. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु के ताबतोड़ एक्शन से बांग्लादेशी काफी दहशत में हैं और वतन वापसी की तैयारी कर रहे हैं। उत्तर 24 परगना जिले के बसिरहाट महकमा अंतर्गत स्वरूपनगर थाना क्षेत्र के बिथारी हाकिमपुर ग्राम पंचायत स्थित हाकिमपुर चेकपोस्ट पर इन दिनों सैकड़ों बांग्लादेशी नागरिकों की भीड़ देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि ये लोग लंबे समय से राज्य के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से रह रहे थे और अब अपने देश लौटने के लिए सीमा क्षेत्र में जमा हो रहे हैं।

चेकपोस्ट पर महिला और पुरुषों सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चेकपोस्ट पर महिला और पुरुषों सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। सीमा क्षेत्र में अचानक बढ़ी भीड़ को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इलाके में पुलिस और बीएसएफ की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बयान दिया था कि राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें पुलिस के हवाले किया जाए, जिसके बाद बीएसएफ की मदद से उन्हें वापस उनके देश भेजा जाएगा। इस बयान के बाद सीमा क्षेत्रों में हलचल तेज हो गई है।

बांग्लादेशी नागरिक स्वयं ही सीमा की ओर लौटने लगे हैं

स्थानीय लोगों का दावा है कि कार्रवाई की आशंका के चलते कई बांग्लादेशी नागरिक स्वयं ही सीमा की ओर लौटने लगे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सीमा पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन लोगों के पास वैध दस्तावेज हैं या नहीं और वे किन परिस्थितियों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में रह रहे थे।
इस घटना के बाद सीमा क्षेत्र में राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। विपक्ष जहां राज्य सरकार पर अवैध घुसपैठ को लेकर सवाल उठा रहा है, वहीं सत्तारूढ़ दल ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम