Home » खेल » सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ शेयर की फोटो, कैप्शन में क्यों लिखा- Deja vu?

सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ शेयर की फोटो, कैप्शन में क्यों लिखा- Deja vu?

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने बैक टू बैक टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को हराकर भारत ने बारबाडोस में टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी। 2026 में. . .

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने बैक टू बैक टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को हराकर भारत ने बारबाडोस में टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी। 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम चैंपियन बनी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में 96 रनों से हराया।

सूर्या ने ट्रॉफी के साथ शेयर की फोटो

सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी ने टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ फोटोशूट करवाया। सूर्या और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी बेड पर लेटे हैं। उनकी आंखें बंद है और बीच में टी20 विश्व कप की ट्रॉफी रखी है। इस फोटो के साथ कैप्शन में सूर्या ने Deja vu लिखा। यह एक फ्रेंच स्लैंग है, इसका मतलब होता है- पहले से देखा हुआ। 2024 टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद सूर्या ने इसी तरह की पोज में फोटो शेयर किया है। इसलिए उन्होंने यह कैप्शन दिया।

ट्रॉफी के साथ सूर्या का फोटोशूट भी हुआ

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अडालज बावड़ी में विशेष फोटोशूट के लिए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ पहुंचे। इस ऐतिहासिक स्मारक परिसर और आसपास की सड़कों पर बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई प्रशंसक सूर्यकुमार की एक झलक पाने के लिए आसपास की दीवारों और छतों पर भी चढ़ गए।
अहमदाबाद से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित इस बावड़ी का निर्माण वर्ष 1499 में वाघेला शासक राणा वीर सिंह की पत्नी रानी रुदाबाई ने करवाया था। पांच मंजिला यह संरचना अपनी बारीक नक्काशी और विशिष्ट भारतीय-इस्लामिक वास्तुकला शैली के लिए प्रसिद्ध है। अष्टकोणीय आकार की यह बावड़ी मध्यकालीन दौर में पानी के स्रोत के साथ-साथ यात्रियों के विश्राम स्थल के रूप में भी उपयोग में लाई जाती थी। आज इसके अलंकृत स्तंभ, गलियारे और खूबसूरती से तराशी गई दीवारें इसे गुजरात के सबसे आकर्षक विरासत स्थलों में शामिल करती हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम