Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

होटल से लड़खड़ाते हुए बाहर निकली थीं आकांक्षा दुबे, होटल के मैनेजर ने किया खुलासा

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस कई पहलुओं से इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस उनके मोबाइल की जांच कर रही है और बताया जा रहा है कि मोबाइल से आकांक्षा की मौत का राज खुल सकता है।
लड़खड़ाते हुए होटल से निकली थीं एक्ट्रेस?
आकांक्षा शनिवार रात आठ बजे के आसपास सारनाथ क्षेत्र स्थित होटल से एक बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर कैब से निकली थीं। होटल के महाप्रबंधक रीतेश कुमार मेहता ने बताया कि आकांक्षा जब होटल में आईं तो वह लड़खड़ा रहीं थीं।
सच सामने आने तक शहर में ही रहेगी फिल्म की पूरी टीम?
आकांक्षा दुबे फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी आई हुई थीं। फिलहाल पुलिस ने फिल्म से जुड़े लोगों को शहर छोड़ने से मना किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही टीम के सदस्य जा सकेंगे।
जारी है युवक से पूछताछ
आकांक्षा दुबे को होटल छोड़ने वाले शख्स ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह और आकांक्षा एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। शनिवार रात आकांक्षा उसे पांडेयपुर में मिली थी और उससे लिफ्ट मांगी थी। इस पर वह उन्हें उनके होटल छोड़ कर चला गया था। फिलहाल, युवक से पुलिस की पूछताछ जारी है।
आकांक्षा को होटल छोड़ने वाला शख्स पकड़ा गया
भोजपुरी एक्ट्रेस के आत्महत्या मामले में नई जानकारी सामने आई है। पुलिस ने उस युवक को ढूंढ निकाला, जिसने आकांक्षा को शनिवार देर रात होटल में छोड़ा था। युवक लगभग 17 मिनट तक आकांक्षा के कमरे में रुका, फिर बाहर निकलकर चला गया था। पुलिस की तलाशी में पता चला है कि युवक लंका थाना क्षेत्र के टिकरी का रहने वाला है।
फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। आशंका जताई गई है कि आकांक्षा दुबे ने अवसादग्रस्त होकर आत्महत्या की है। फिलहाल, पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस ने कब्जे में लीं ये चीजें
बता दें कि आकांक्षा रविवार को सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल के कमरा नंबर 105 में मृत पाई गईं। उन्होंने फांसी लगाकर मौत को चुना। उस कमरे में शराब की खुली बोतल, सिगरेट के पैकेट, ग्लास और मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस को जल्द मिल सकता है सुराग
बता दें कि आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी मौत से पहले भी वह इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थीं। आत्महत्या से पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शायरों की शायरी पेज की रील को अपना स्टोरी स्टेटस बनाया था। माना जा रहा है कि एक्ट्रेस के मोबाइल की डिटेल्स के आधार पर पुलिस को जल्द कोई सुराग मिल सकता है।
आकांक्षा दुबे के मोबाइल में छिपा है मौत का रहस्य?
पुलिस आकांक्षा के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप और मैसेंजर चैट को भी खंगाल सकती है। इससे यह भी साफ हो जाएगा कि शनिवार रात वह किस पार्टी में गई थीं और वहां क्या हुआ?


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.