राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने बीते शनिवार, 25 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 35 गेंदों पर 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने SRH के तेज गेंदबाज़ ईशान मलिंगा (Eshan Malinga) को एक 101 मीटर लंबा छक्का मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ध्रुव जुरेल का ये सिक्स राजस्थान रॉयल्स की इनिंग के 11वें ओवर में देखने को मिला। यहां ईशान मलिंगा अपने कोटे का तीसरा ओवर डालने आए थे जिसकी चौथी गेंद उन्होंने लेंथ डिलीवरी फेंकी। दूसरी तरफ ध्रुव ऐसी ही किसी गेंद का इंतज़ार कर रहे थे जिस पर उन्होंने बैडवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ हवाई शॉट खेला।
बात करें अगर इस मुकाबले की तो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (37 गेंदों पर 103 रन) की शतकीय पारी के दम पर अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर पूरे 228 रन बनाए थे।
इसके जवाब में सनराजइडर्स के लिए ईशान किशन (31 गेंदों पर 74 रन) और अभिषेक शर्मा (29 गेंदों पर 57 रन) ने तूफानी अर्धशतक जड़े जिसके दम पर SRH ने 18.3 ओवर में 229 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से जीत प्राप्त की।
इस जीत के साथ अब सनराइजर्स की टीम पॉइंट्स टेबल पर तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। उनके नाम 8 मैचों में 5 जीत और 10 अंक दर्ज है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स चौथे पायदान पर खिसक गई है और उनके नाम भी 8 मैचों के बाद 5 जीत के साथ 10 अंक दर्ज हैं।
1️⃣0️⃣1️⃣ metre monstrous hit!
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 25, 2026
Dhruv Jurel joins the party with Vaibhav Sooryavanshi, Rajasthan Royals on 🔝#TATAIPL 2026 | #RRvSRH | LIVE NOW 👉https://t.co/HHSiOA288w pic.twitter.com/MkEeE1UxqX