Home » खेल » IND A vs AFG A : वैभव की इंडिया ए टीम ने बनाए 349, फिर अफगानिस्तान को क्यों मिला 294 का टारगेट?

IND A vs AFG A : वैभव की इंडिया ए टीम ने बनाए 349, फिर अफगानिस्तान को क्यों मिला 294 का टारगेट?

नई दिल्ली। इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए टीम के बीच आज ट्राई नेशन ए सीरीज का दूसरा खेला जा रहा है। ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ 9 विकेट पर 349 रन बनाए। यह मैच. . .

नई दिल्ली। इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए टीम के बीच आज ट्राई नेशन ए सीरीज का दूसरा खेला जा रहा है। ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ 9 विकेट पर 349 रन बनाए। यह मैच दांबुला में खेला जा रहा है। मैच में बैटिंग करते हुए प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक जड़े।
प्रभसिमरन ने सिर्फ 69 गेंदों पर 84 रन की तेज पारी खेली। तिलक और गायकवाड़ दोनों ने 66-66 रन बनाए। शुरुआत में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 22 गेंदों पर 44 रन ठोक दिए, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। आखिर में सूर्यांश शेडगे ने 40 रन की छोटी लेकिन काम की पारी खेली। बता दें कि ये मैच बारिश की वजह से थोड़ी देर रुका भी था। इसके बाद मैच 49-49 ओवर का कर दिया गया। अब अफगानिस्तान को मैच जीतने के लिए 350 रन बनाने होंगे।। इसके बाद बारिश के कारण दूसरी पारी में ओवर घटाकर 38 कर दिए गए, जिसके अनुसार अफगानिस्तान ‘ए’ को जीत के लिए संशोधित DLS लक्ष्य 294 रन का दिया गया।

इंडिया ए को मिली पहली सफलता

पारी के 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरशद खान ने इंडिया ए को पहली सफलता दिलाई। इंडिया ए को ब्रेक थ्रो मिल गया है। अरशद खान की शॉर्ट गेंद पर हसन ईसाखिल ने पुल किया, लेकिन डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर फील्डर को कैच थमा बैठे। पावरप्ले की आखिरी गेंद पर इंडिया ए को सफलता मिली। हसन ईसाखिल 29 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए।

8 ओवर के बाद अफगानिस्तान ए का स्कोर 63/1

सूर्यांश शेडगे के दूसरे ओवर की पहली गेंद शॉर्ट थी और हसन ईसाखिल ने उसे चौके के लिए भेज दिया। उन्होंने डीप मिड-विकेट की तरफ पुल करके बाउंड्री बटोरी। इस शॉट के साथ अफगानिस्तान ए ने सिर्फ 6.1 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए।।

अफगानिस्तान की अच्छी शुरुआत

अंशुल कंबोज की शॉर्ट गेंद पर कप्तान इमरान मीर ने पुल करके बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ चौका लगाया। यह इमरान की पारी की पहली बाउंड्री है। दूसरे छोर पर हसन ईसाखिल टिके हुए हैं। उन्होंने 12 गेंदों पर 13 रन बना लिए हैं। तीन ओवर के बाद अफगानिस्तान ए का स्कोर 22/0 रहा।

ओवर्स में हुई कटौती

बारिश रुकने और मैदान सूखने के बाद मुकाबला फिर से शुरू हो गया है। अब अफगानिस्‍तान को 38 ओवर बल्‍लेबाजी करनी है और उन्‍हें 294 रन का टारगेट दिया गया है। अफगानिस्‍तान की सलामी जोड़ी बल्‍लेबाजी के लिए उतर चुकी है। हसन ईसाखिल का साथ देने के लिए इमरान मीर मैदान पर आए हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम