Home » खेल » IPL Playoff Scenario: 5 हार झेल चुकी मुंबई इंडियंस अब भी प्लेऑफ की रेस में, कोई हल्के में नहीं लेगा, समीकरण समझिए

IPL Playoff Scenario: 5 हार झेल चुकी मुंबई इंडियंस अब भी प्लेऑफ की रेस में, कोई हल्के में नहीं लेगा, समीकरण समझिए

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन का पहला मैच जीता। लेकिन उसके बाद उसे लगातार. . .

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन का पहला मैच जीता। लेकिन उसके बाद उसे लगातार 4 मैचों में हार झेलनी पड़ी। गुजरात टाइटंस को मुंबई ने अपने छठे मैच में 99 रनों के बड़े अंतर से हराया लेकिन 7वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से 103 रनों से हार गई। 7 मैचों के बाद मुंबई के सिर्फ 4 ही पॉइंट हैं।

आईपीएल 2026 का पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
पंजाब किंग्स6501111.42
राजस्थान रॉयल्स7520100.79
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु642081.171
सनराइजर्स हैदराबाद743080.82
चेन्नई सुपर किंग्स734060.118
दिल्ली कैपिटल्स63306-0.13
गुजरात टाइटन्स63306-0.821
मुंबई इंडियंस72504-0.736
लखनऊ सुपर जायंट्स72504-1.277
कोलकाता नाइट राइडर्स71513-0.879

मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ के समीकरण

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में अभी मुंबई इंडियंस 8वें नंबर पर है। उसे 7 और मुकाबले खेलने हैं। टीम को प्लेऑफ में आसानी से पहुंचना है तो उसे कम से कम 6 मुकाबले और जीतने होंगे। ऐसे में 16 पॉइंट के साथ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। 14 पॉइंट्स के साथ ही प्लेऑफ का टिकट मिल सकता है। लेकिन उसके लिए मुंबई को अपना नेट रन रेट बेहतर करना होगा। अभी टीम का नेट रन रेट

मुंबई पहले ऐसी परिस्थिति देख चुकी

मुंबई इंडियंस के लिए ऐसी स्थिति नई नहीं है। टीम हमेशा से स्लो स्टार्टर मानी जाती है। आधे आईपीएल के बाद ही टीम लय में आती है। आईपीएल 2015 में मुंबई के 7 मैचों में 4 ही पॉइंट थे। अगले 7 में से 6 मैच जीतकर टीम प्लेऑफ में पहुंची और फिर चैंपियन भी बनी। 2014 में ही 7 मैचों में 4 पॉइंट के बाद भी टीम प्लेऑफ तक पहुंच गई थी। पिछले सीजन टीम के 7 मैचों में 6 पॉइंट थे। यहीं से टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही थी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम