नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन का पहला मैच जीता। लेकिन उसके बाद उसे लगातार 4 मैचों में हार झेलनी पड़ी। गुजरात टाइटंस को मुंबई ने अपने छठे मैच में 99 रनों के बड़े अंतर से हराया लेकिन 7वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से 103 रनों से हार गई। 7 मैचों के बाद मुंबई के सिर्फ 4 ही पॉइंट हैं।
आईपीएल 2026 का पॉइंट्स टेबल
| टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
| पंजाब किंग्स | 6 | 5 | 0 | 1 | 11 | 1.42 |
| राजस्थान रॉयल्स | 7 | 5 | 2 | 0 | 10 | 0.79 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | 1.171 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 7 | 4 | 3 | 0 | 8 | 0.82 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 7 | 3 | 4 | 0 | 6 | 0.118 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 6 | 3 | 3 | 0 | 6 | -0.13 |
| गुजरात टाइटन्स | 6 | 3 | 3 | 0 | 6 | -0.821 |
| मुंबई इंडियंस | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -0.736 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -1.277 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 7 | 1 | 5 | 1 | 3 | -0.879 |
मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ के समीकरण
आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में अभी मुंबई इंडियंस 8वें नंबर पर है। उसे 7 और मुकाबले खेलने हैं। टीम को प्लेऑफ में आसानी से पहुंचना है तो उसे कम से कम 6 मुकाबले और जीतने होंगे। ऐसे में 16 पॉइंट के साथ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। 14 पॉइंट्स के साथ ही प्लेऑफ का टिकट मिल सकता है। लेकिन उसके लिए मुंबई को अपना नेट रन रेट बेहतर करना होगा। अभी टीम का नेट रन रेट
मुंबई पहले ऐसी परिस्थिति देख चुकी
मुंबई इंडियंस के लिए ऐसी स्थिति नई नहीं है। टीम हमेशा से स्लो स्टार्टर मानी जाती है। आधे आईपीएल के बाद ही टीम लय में आती है। आईपीएल 2015 में मुंबई के 7 मैचों में 4 ही पॉइंट थे। अगले 7 में से 6 मैच जीतकर टीम प्लेऑफ में पहुंची और फिर चैंपियन भी बनी। 2014 में ही 7 मैचों में 4 पॉइंट के बाद भी टीम प्लेऑफ तक पहुंच गई थी। पिछले सीजन टीम के 7 मैचों में 6 पॉइंट थे। यहीं से टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही थी।