Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » कुछ हटकर » OMG ! 41 की उम्र में 550 बच्चों का ‘बाप’ बन गया शख्स, सैकड़ों महिलाओं को दिया धोखा !…केस दर्ज

OMG ! 41 की उम्र में 550 बच्चों का ‘बाप’ बन गया शख्स, सैकड़ों महिलाओं को दिया धोखा !…केस दर्ज

यूनिवर्स टीवी डेस्क। पिता बनने का अहसास दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास होता है। अगर आप भी एक पिता हैं तो आपने ये महसूस किया भी होगा। वैसे आजकल लोग काफी समझदार हो गए हैं, वो एक या दो से. . .

यूनिवर्स टीवी डेस्क।  पिता बनने का अहसास दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास होता है। अगर आप भी एक पिता हैं तो आपने ये महसूस किया भी होगा। वैसे आजकल लोग काफी समझदार हो गए हैं, वो एक या दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने से हिचकिचाने लगे हैं, क्योंकि दो ही बच्चों को पालने और उन्हें पढ़ाने-लिखाने में उनकी हालत खराब हो जाती है।ऐसे में अगर लोग किसी के बारे में सुन लेते हैं कि उनके 8-10 बच्चे हैं, तो जाहिर है हैरानी तो होगी ही, पर आजकल एक ऐसे शख्स की चर्चा दुनियाभर में हो रही है, जो 8-10 नहीं बल्कि 500 से भी अधिक बच्चों का ‘बाप’ है।  शख्स की अजीबोगरीब कहानी यकीनन आपके होश उड़ा देगी।
आपको बता दें कि इनफर्टिलिटी आज कई देशों में एक बड़ी समस्या मानी जाती है लेकिन जब आप यह सुनेंगे कि एक आदमी 550 से ज्यादा बच्चों का बाप बन चुका है तो जाहिर है कि आप शॉक हो जाएंगे। ऊपर से अगर बच्चे पैदा करने के लिए मुकद्दमा हो जाए तो वह और भी आश्चर्यजनक हो जाएगा। ऐसा ही एक मामला सामने आया है यूरोपीय देश नीदरलैंड्स से। वहां एक शख्स ने स्पर्म डोनेशन की मदद से अब तक 550 औलादें दुनियाभर में पैदा कर दी हैं।
41 वर्षीय जोनाथन जैकब मीजर नीदरलैंड्स के रहने वाले हैं। उन्होंने अब तक स्पर्म डोनेशन के माध्यम से पूरी दुनिया में 550 से ज्यादा बच्चों के जन्म में अहम भूमिका निभाई है। इसको लेकर कई बच्चों की माताओं ने जोनाथन पर केस कर दिया है। उनकी दलील यह है कि जब बच्चों को पता चलेगा कि पूरी दुनिया में उनके इतने सौतेले भाई-बहन मौजूद हैं तो उनके मन पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। साथ ही उनका कहना है कि बच्चों के आपस में शादी करने के भी चांसेस हैं। इस केस को लेकर डच सोसायटी ऑफ ऑब्स्टेक्ट्रिक्स एंड गाइनाकोलाजी के दखल के बाद कोर्ट में जोनाथन को समन भी किया गया था।
साल 2017 तक जोनाथन ने 10 अलग-अलग क्लीनिक्स में स्पर्म डोनेट कर 102 बच्चे कर लिए थे। हालांकि आज की तारीख में यह आंकड़ा 550 से ऊपर है। नीदरलैंड्स सरकार ने अब उसे स्पर्म डोनेट करने से पूरी तरह से बैन कर दिया है। साथ ही केस पर भी सुनवाई चालू है। सरकार इस कानून में बदलाव करने पर भी विचार कर रही है। नए कानून जिस पर विचार किया जा रहा है उसके मुताबिक एक शख्स 12 महिलाओं से ज्यादा स्पर्म डोनेट नहीं कर सकेगा। अब दिलचस्प रहेगा यह देखना कि इस अजीबोगरीब केस में कोर्ट क्या फैसला सुनाती है।

Trending Now

OMG ! 41 की उम्र में 550 बच्चों का ‘बाप’ बन गया शख्स, सैकड़ों महिलाओं को दिया धोखा !…केस दर्ज में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़