ADVERTISEMENT
Home » उत्तर प्रदेश » गैंगस्‍टर अनिल दुजाना एनकाउंटर में ढेर, यूपी एसटीएफ समेत 7 टीमें पीछे लगी थीं

गैंगस्‍टर अनिल दुजाना एनकाउंटर में ढेर, यूपी एसटीएफ समेत 7 टीमें पीछे लगी थीं

मेरठ । उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। वेस्ट यूपी और एनसीआर का खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना को यूपी एसटीएफ ने मेरठ के जानी इलाके में मार गिराया है। अनिल दुजाना पर 62 केस दर्ज हैं और. . .

मेरठ । उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। वेस्ट यूपी और एनसीआर का खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना को यूपी एसटीएफ ने मेरठ के जानी इलाके में मार गिराया है। अनिल दुजाना पर 62 केस दर्ज हैं और वह कई मामले में फरार चल रहा था। अनिल दुजाना 75 हजार का इनामी था।
अनिल दुजाना कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। अनिल दुजाना तिहाड़ जेल में बंद था। जेल से बाहर आते ही दुजाना ने जयचंद प्रधान हत्याकांड में उसकी पत्नी और गवाह संगीता को धमकी दी थी, जिसके बाद से अधिकारियों ने ऐक्शन लेते हुए अनिल दुजाना के खिलाफ पिछले सप्ताह में 2 मुकदमे दर्ज किए थे। नोएडा पुलिस और यूपी एसटीएफ अनिल दुजाना की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।
अनिल दुजाना की गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ लगातार लगी हुई थी। कुछ दिनों से 7 टीमों ने 20 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की थी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। अनिल दुजाना के बाहर आने से गवाहों में डर था। अनिल दुजाना गौतबुद्ध नगर के बादलपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। वह बादलपुर के दुजाना गांव का रहने वाला है। अनिल दुजाना उत्तर प्रदेश के टॉप बदमाशों की लिस्ट में शामिल था।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम