Home » खेल » ‘जन्मदिन मुबारक, लेकिन मैं इसे नहीं खाऊंगा, मीठा ज्यादा है’, सचिन को बेटे अर्जुन ने यूं कहा- Happy Bday

‘जन्मदिन मुबारक, लेकिन मैं इसे नहीं खाऊंगा, मीठा ज्यादा है’, सचिन को बेटे अर्जुन ने यूं कहा- Happy Bday

नई दिल्ली। इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था। दुनिया के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाने वाले सचिन. . .

नई दिल्ली। इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था। दुनिया के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर ने बहुत छोटी उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था और एक समय सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज था।

बेटे अर्जुन ने सचिन को हैप्पी बर्थडे कहा

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो शेयर किया है। अर्जुन ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी टीम का हिस्सा हैं। इसमें वह अपने पिता सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस वीडियो में अर्जुन ने अपने हाथ में पेस्ट्री केक ले रखा है। वह कहते हैं- हैप्पी बर्थडे। मैं इसे नहीं खा रहा हूं क्योंकि मैं चीनी ज्यादा नहीं खाता। जल्दी मिलते हैं।]

अर्जुन को खेलने का मौका नहीं मिल रहा

अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस से ट्रेड होकर लखनऊ सुपर जायंट्स पहुंचे थे। अभी तक टीम 7 मैच खेल चुकी है लेकिन अर्जुन को एक भी मुकाबले में मौका नहीं मिला है। लखनऊ की टीम सिर्फ दो मैच जीती है और उसे 5 में हार मिली है। अर्जुन की पत्नी और बहन के अलावा मां अंजलि को भी लखनऊ के मैच में स्टेडियम में देखा गया है।
26 साल के अर्जुन ने 21 में अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया था। अब गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 52 विकेट के साथ 685 रन हैं। उन्होंने अपने पहले ही मैच में शतक ठोका था। लिस्ट ए क्रिकेट में 26 और टी20 में वह 35 विकेट ले चुके हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम