सिलीगुड़ी। बागडोगरा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के किनारे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है, इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैली हुई है। अज्ञात युवक का शव हंसखोया टी गार्डन के निकटवर्ती एसबीआई से बरामद किया गया है।
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से गुजर रहे व्यक्तियों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। इस घटना की खबर बागडोगरा पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि वह बाहर का रहने वाला हैं और उसकी हत्या कर उसे यहाँ फेंक दिया गया हैं। पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही हैं।
Post Views: 0