ADVERTISEMENT
Home » कुछ हटकर » ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है, हमें कोई अलग नहीं कर सकता…’ रास्ते में प्रेमी ने रोकी दुल्हन की कार, और फिर

‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है, हमें कोई अलग नहीं कर सकता…’ रास्ते में प्रेमी ने रोकी दुल्हन की कार, और फिर

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने शादी जैसे खुशहाल मौके को पल भर में सदमे में बदल दिया। सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत करने निकले दूल्हा-दुल्हन को क्या पता था कि. . .

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने शादी जैसे खुशहाल मौके को पल भर में सदमे में बदल दिया। सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत करने निकले दूल्हा-दुल्हन को क्या पता था कि उनकी खुशियों के रास्ते में अतीत इस तरह आकर खड़ा हो जाएगा।

कहां की है ये घटना?

जानकारी के मुताबिक, गोसाईगंज से दूल्हा दिनेश अपनी बारात लेकर अलीगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर रज्जीपुर गांव पहुंचा था। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद गुरुवार सुबह दुल्हन की विदाई हुई और दूल्हा-दुल्हन कार से अयोध्या के लिए रवाना हुए।

ये मेरी गर्लफ्रेंड है, इसे मेरे साथ जाने दो

इसी दौरान रास्ते में एक युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा और कार के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया। युवक ने खुद को दुल्हन का प्रेमी बताते हुए कहा कि ये मेरी गर्लफ्रेंड है, इसे मेरे साथ जाने दो। उसने दुल्हन के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें भी दिखाईं और दावा किया कि दोनों पिछले दो साल से रिश्ते में थे। हम दोनों को कोई अलग नहीं कर सकता।
मौके पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दूल्हा, दुल्हन व आरोपी युवक को थाने ले गई। थाने में कई घंटों तक चली पंचायत के बाद मामला समझौते में बदल गया।

ADVERTISEMENT

बिना शादी का लौटा दुल्हा

आखिरकार, दूल्हे ने दुल्हन को साथ ले जाने से इनकार कर दिया और दोनों पक्षों की सहमति से शादी तोड़ दी गई। दूल्हा बिना दुल्हन के अपने घर लौट गया, जबकि दुल्हन अपने मायके वापस चली गई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम