Home » दुनिया » संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी: दुनिया के 10 सबसे भूखग्रस्त देशों में पाकिस्तान, दाने-दाने को तरस जाएंगे पाकिस्तानी

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी: दुनिया के 10 सबसे भूखग्रस्त देशों में पाकिस्तान, दाने-दाने को तरस जाएंगे पाकिस्तानी

डेस्क। संयुक्त राष्ट्र की 2026 की “ग्लोबल रिपोर्ट ऑन फूड क्राइसिस” के अनुसार पाकिस्तान दुनिया के उन 10 देशों में शामिल है, जहां खाद्य संकट सबसे गंभीर रूप ले चुका है। रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान में करीब 1.1 करोड़. . .

डेस्क। संयुक्त राष्ट्र की 2026 की “ग्लोबल रिपोर्ट ऑन फूड क्राइसिस” के अनुसार पाकिस्तान दुनिया के उन 10 देशों में शामिल है, जहां खाद्य संकट सबसे गंभीर रूप ले चुका है। रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान में करीब 1.1 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्हें पर्याप्त खाना नहीं मिल पा रहा है और वे भुखमरी के कगार पर हैं।इनमें से लगभग 93 लाख लोग “क्राइसिस” स्तर पर हैं, जबकि 17 लाख लोग “इमरजेंसी” स्थिति में हैं। ये दोनों स्थितियां अकाल से ठीक पहले की सबसे खतरनाक अवस्था मानी जाती हैं, जहां लोगों के लिए रोज का खाना जुटाना भी संघर्ष बन जाता है।
इस संकट के पीछे कई कारण हैं। 2025 में आई भारी बाढ़ और खराब मौसम ने लाखों लोगों की फसलें बर्बाद कर दीं, जिससे खाने की आपूर्ति पर असर पड़ा। इसके अलावा महंगाई बढ़ने से आम लोगों के लिए राशन खरीदना मुश्किल हो गया है। साथ ही कुपोषण, साफ पानी की कमी और कमजोर स्वास्थ्य सुविधाएं भी स्थिति को और गंभीर बना रही हैं। रिपोर्ट यह भी बताती है कि यह समस्या सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं है।रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के साथ ये देश भी गंभीर संकट में हैं:
अफगानिस्तान
बांग्लादेश
म्यांमार
नाइजीरिया
सूडान
सीरिया
यमन
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो

इनमें से एक-तिहाई प्रभावित लोग सिर्फ 3 देशों सूडान, नाइजीरिया और कांगो में हैं। सूडान, नाइजीरिया और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो जैसे देशों में हालात बेहद खराब हैं। पूरी दुनिया में करीब 26.6 करोड़ लोग गंभीर खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी ज्यादा है।संयुक्त राष्ट्र से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि अब यह सिर्फ अस्थायी समस्या नहीं रही, बल्कि एक स्थायी वैश्विक संकट बन चुकी है। अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले महीनों में महंगाई और भूख दोनों और बढ़ सकते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम