Home » देश » सिक्किम टनल हादसा में श्रमिकों की मौत की संख्या बढ़कर हुई 9, 27 के फंसे होने की आशंका; पीएम मोदी ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

सिक्किम टनल हादसा में श्रमिकों की मौत की संख्या बढ़कर हुई 9, 27 के फंसे होने की आशंका; पीएम मोदी ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

गंगटोक। सिक्किम के नामची जिले स्थित सामरदुंग (झोलुंगे) में एनएचपीसी की निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। कथित तौर पर विषैली गैस के रिसाव के कारण हुए इस हादसे में मृतकों. . .

गंगटोक। सिक्किम के नामची जिले स्थित सामरदुंग (झोलुंगे) में एनएचपीसी की निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। कथित तौर पर विषैली गैस के रिसाव के कारण हुए इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। जिला प्रशासन ने मंगलवार सुबह तक 9 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है। नामची की जिला कलेक्टर अनूपा टमलिंग के अनुसार, सुरंग के भीतर अभी भी लगभग 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की विशेष टीम सुरंग के अंदर दाखिल हो चुकी है और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही है।

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से की बात, केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा

हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की और आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राज्य को हर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री तमांग ने प्रधानमंत्री के त्वरित हस्तक्षेप और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में केंद्र का समर्थन राज्य के लिए एक बड़ी ताकत है।

कई एजेंसियां राहत कार्य में जुटीं, सीएम तमांग कर रहे निगरानी

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SSDMA), सिक्किम पुलिस, SDRF, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग और पाक्योंग तथा सिलीगुड़ी से आई NDRF की टीमें दिन-रात रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री खुद इस पूरे अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने आम जनता से शांति बनाए रखने और भ्रामक व अपुष्ट खबरों के प्रसार से बचने की अपील की है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम